यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2025 Auction Day 2 में इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर, पृथ्वी शॉ से लेकर फाफ डु प्लेसी तक, जानिए किन खिलाड़ियों पर रहेगा फोकस
आईपीएल मेगा नीलामी का आज दूसरा दिन है और इस दिन कई बड़े खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। फाफ डु प्लेसी और इस बार आरसीबी ने रिटेन नहीं किया। दिल्ली ने भी पृ ...और पढ़ें

HighLights
- IPL Auction: आईपीएल नीलामी का आज दूसरा दिन है
- IPL Auction: दूसरे दिन भी कई बड़े नामों पर नजरें रहेंगी
- IPL Auction: पृथ्वी शॉ, फाफ डु प्लेसी जैसे बड़े नाम आज नीलामी में उतरेंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बहा। हालांकि, विदेशी खिलाड़ी भी रेस में रहे। ऋषभ पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने जमकर बोली लगाई और दिल्ली कैपिटल्स के आरटीएम प्लान को फेल करते हुए 27 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। पंत के अलावा श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने भी जमकर कमाई की। दूसरे दिन भी फ्रेंचाइजियां पैसा लुटाएंगी और आज भी कई बड़े नाम नजर आएंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और मुंबई इंडियंस ने पहले दिन ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। ऐसे में दूसरे दिन इन दोनों टीमों पर खास नजरें रहेंगी। दोनों ही आज के बड़े नामों पर दांव लगा सकती है। आज के दिन वो कौन से बड़े नाम हैं जिन पर नजरें रहेंगी हम बताते हैं आपको।
यह भी पढ़ें- IPL Auction: कौन है Naman Dhir जिसके लिए MI ने RR से लड़ी लड़ाई, चुकानी पड़ी 17 गुना ज्यादा कीमत
दूसरे दिन इस पर होगा फोकस
भुवनेश्वर कुमार, केन विलियमसन, फाफ डु प्लेसिस, डेरिल मिशेल, रोवमैन पॉवेल, सैम कुरेन, मार्को जानसन, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, केशव महाराज, मुजीब उर रहमान, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ।
In The History Of IPL Auction, Rishab Pant is the most Costly Player.
— नितेश शुक्ला गर्गवंशम् (@Niteshshukla51) November 25, 2024
27.00 Cr. Congratulations 🎉 #IPLAuction2025 #IPLRetention2025 #IPLAuction pic.twitter.com/VE8IP8CEFY
किस टीम के पास कितना पैसा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 30.65 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस - 26.10 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स - 22.50 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटन्स - 17.50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स - 17.35 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स - 15.60 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स - 14.85 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स - 13.80 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स - 10.05 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद - 5.15 करोड़ रुपये