Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RR का छूटा साथ, अब इस टीम से खेलेंगे Trent Boult; IPL 2025 Auction में लगा करोड़ों का जैकपॉट

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 10:37 PM (IST)

    Trent Boult Mumbai Indians IPL Salary पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ रहे ट्रेंट बोल्ट इस बार मुंबई इंडियंस के साथ खेलते नजर आएंगे। मुंबई इंडियं ...और पढ़ें

    Trent Boult को IPL 2025 Auction में लगा कई करोड़ों का जैकपॉट
    Trent Boult को IPL 2025 Auction में लगा कई करोड़ों का जैकपॉट

    HighLights

    1. Trent Boult को IPL 2025 Auction में MI ने खरीदा
    2. Trent Boult को मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा
    3. Trent Boult को राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन से पहले किया था रिलीज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Trent Boult IPL Mega Auction: राजस्थान रॉयल्स द्वारा आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले रिलीज किए जाने के बाद ट्रेंट बोल्ट 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे। जहां उन्हें खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने ही सबसे पहले रुचि दिखाई। राजस्थान के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स  और मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें खरीदना चाहा, लेकिन अंत में मुंबई की टीम ने 12.50 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। ट्रेंट बोल्ट ने इस तरह ऑक्शन में कीमत के मामले में अच्छी छलांग लगाई है। 

    Trent Boult को Mumbai Indians ने 12.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा

    दरअसल, जैसे ही ऑक्शन में ट्रेंट बोल्ट का नाम आया तो सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें खरीदना चाहा। इसके बाद मुंबई इंडियंस का मुकाबला करने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स भी आ गई। थोड़ी देर तक राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेंट को अपने साथ जोड़ने की कवायद चलती रही। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ट्रेंट को खरीदने के लिए आगे आ गई।

    मुंबई इंडियंस ने इस बोली को 10 करोड़ रुपये तक पहुंचाया। फिर थोड़ी देर बाद बोली12 करोड़ रुपये तक पहुंची और अंत में राजस्थान रॉयल्स ने 12.25 करोड़ रुपये के बाद कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और 12.50 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट को खरीद लिया।

    यह भी पढ़ें: IPL Auction 2025: अंतिम समय में जुड़े Jofra Archer पर हुई पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्‍स ने कराई घर वापसी

    Trent Boult IPL Earnings Details

    2024- 8 करोड़ रुपये- RR

    2023- 8 करोड़ रुपये- RR

    2022- 8 करोड़ रुपये- RR

    2021- 2.20 करोड़ रुपये- MI

    2020- 2.20 करोड़ रुपये- MI

    2019- 2.20 करोड़ रुपये- DC

    2018- 2.20 करोड़ रुपये- DC

    2017- 5 करोड़ रुपये- KKR

    2016- 3.80 करोड़ रुपये- SRH

    2015- 3.80 करोड़ रुपये- SRH

    Trent Boult का IPL करियर ऐसा रहा

    अगर बात करें ट्रेंट बोल्ट के आईपीएल करियर की तो उन्होंने कुल 103 मैच खेलते हुए 121 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/18 का रहा है। उनका इकॉनमी रेट 8.2 का रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से रिलीज हुए Ishan Kishan को हुआ करोड़ों का नुकसान, ऑरेंज आर्मी को चैंपियन बनाने की मिली जिम्‍मेदारी

    Mumbai Indians का IPL 2024 में ऐसा रहा प्रदर्शन

    मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या को पिछले आईपीएल सीजन टीम का कप्तान बनाया गया, जिसके बावजूद टीम की फॉर्म में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। मुंबई की टीम ने आईपीएल 2024 में सबसे निचले पायदान पर अपना सफर फिनिश किया। मुंबई की टीम ने 14 मैच खेलते हुए 4 मैचों में जीत, जबकि 10 मैचों में हार का सामना किया।