Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुंबई इंडियंस से रिलीज हुए Ishan Kishan को हुआ करोड़ों का नुकसान, ऑरेंज आर्मी को चैंपियन बनाने की मिली जिम्‍मेदारी

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 08:06 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन से पहले साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हो रहा है। आज ऑक्‍शन का पहला दिन है। पिछले सीजन तक मुंबई इंडि ...और पढ़ें

    सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
    सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

    HighLights

    1. ईशान किशन ने आईपीएल में बनाए 2644 रन
    2. गुजरात लायंस और MI का हिस्‍सा रहे ईशान
    3. ईशान किशन 2016 से खेल रहे हैं आईपीएल

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन से पहले साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हो रहा है। आज ऑक्‍शन का पहला दिन है। पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा रहे सलामी बल्‍लेबाज ईशान किशन पर छप्‍पर फाड़ पैसा बरसा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्‍हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ईशान का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

    कई फ्रेंचाइजी के बीच देखने को मिली जंग

    ईशान पर कई फ्रेंचाइजी ने भी बोली लगाई, पर अंत में बाजी सनराइजर्स हैदराबाद ने मारी। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्‍स ने ईशान किशन पर बोली लगाना शुरू किया। इसके बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स भी मैदान में उतर आई। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच अंत तक जंग देखने को मिली। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद भी मैदान में उतर आई। हैदराबाद ने ही ईशान को खरीद भी लिया।

    2 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके

    • ईशान किशन आईपीएल में अब तक 2 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।
    • IPL 2016 में सबसे पहले उन्‍हें गुजरात लायंस ने अपने साथ जोड़ा था।
    • वह 2 सीजन इस टीम का हिस्‍सा रहे।
    • IPL 2018 से IPL 2024 तक वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए।
    • IPL 2020 में ईशान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था।
    • उन्‍होंने 14 मुकाबलों में 516 रन बनाए थे।
    • इसी सीजन RCB के खिलाफ उन्‍होंने 99 रन की पारी खेली थी।
    • IPL 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्‍शन में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
    • तब वह युवराज सिंह के बाद आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय प्‍लेयर बने थे।
    • IPL 20225 से पहले मुंबई ने उन्‍हें रिलीज कर दिया था।

    ये भी पढ़ें: KKR ने बिना उम्‍मीद वाले भारतीय ऑलराउंडर को बना डाला मालामाल, IPL Auction में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा

    2016 से लीग का हिस्‍सा हैं 

    ईशान किशन 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्‍होंने लीग में अब तक 105 मैच खेले हैं। इस दौरान विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 28.43 की औसत और 135.87 की स्‍ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। इस दौरान ईशान ने 16 अर्धशतक भी लगाए हैं। ईशान आईपीएल में अब तक एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 99 रन है।

    खबरें और भी

    IPL में ईशान किशन का प्रदर्शन

    • IPL 2016: 42 रन
    • IPL 2017: 277 रन
    • IPL 2018: 275 रन
    • IPL 2019: 101 रन
    • IPL 2020: 516 रन
    • IPL 2021: 241 रन
    • IPL 2022: 418 रन
    • IPL 2023: 454 रन
    • IPL 2024: 320 रन

    ये भी पढ़ें: IPL Auction 2025: Jack Fraser McGurk के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने किया RTM का यूज, 9 करोड़ में टीम के साथ रखा बरकरार