आज से शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच, पिछले साल हुई भगदड़ के कारण इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी
IPL के 19वें संस्करण की शुरुआत शनिवार को होगी। अगले दो महीनों तक फटाफट क्रिकेट का रोमांच जारी रहेगा। ...और पढ़ें

10 टीमों के बीच होगी टक्कर।
HighLights
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा पहला मैच
जीत के साथ 19वें सीजन का आगाज करना चाहेंगी दोनों फ्रेंचाइजी
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा यह मुकाबला
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण की शुरुआत शनिवार को होगी। अगले दो महीनों तक फटाफट क्रिकेट का रोमांच जारी रहेगा, जिसमें 10 टीमें कुल 74 मैच खेलेंगी। उद्घाटन मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा।
पिछले साल आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद बेंगलुरु में निकले विजय जुलूस में 11 प्रशंसकों के मरने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बार उद्घाटन समारोह नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि बोर्ड 31 मई को फाइनल मुकाबले से पहले भव्य समापन समारोह आयोजित करने की योजना बना रहा है।
श्रद्धांजलि दी जाएगी
उद्घाटन मैच से पहले उन 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। इसके अलावा चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका लगाई जाएगी। स्टेडियम में 11 कुर्सियों को स्थायी रूप से खाली रखा जाएगा। इनकी टिकटभविष्य में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी नहीं बेची जाएंगी। मैच से पहले मृतकों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और एक मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया जाएगा।
The iconic trophy in all its glory 🏆
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2026
We 𝗖𝗔𝗡𝗡𝗢𝗧 𝗪𝗔𝗜𝗧 for #TATAIPL 2026 🤩 pic.twitter.com/VuXKUUgL1C
नंबर गेम
- 13 स्थानों पर खेले जाएंगे लीग के कुल 70 मुकाबले, 12 दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे।
- 2-2 होमग्राउंड चुने हैं राजस्थान रॉयल्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने।
- 3 शुरुआती होम मैच गुवाहाटी में खेलेगी राजस्थान। बाकी चार मैच जयपुर में खेले जाएंगे।
अब तक की विजेता टीम
- चेन्नई सुपर किंग्स, 5 (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
- मुंबई इंडियंस, 5 (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
- कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 (2012, 2014, 2024)
- राजस्थान रायल्स, 1 (2008)
- डेक्कन चार्जर्स, 1 (2009)
- सनराइजर्स हैदराबाद, 1 (2016)
- गुजरात टाइटंस, 1 (2022)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 1 (2025)
यह भी पढ़ें- RCB Vs SRH Weather Update: बारिश किरकिरा न कर दे IPL 2026 के ओपनिंग मैच का मजा? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन!