Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB Vs SRH Weather Update: बारिश किरकिरा न कर दे IPL 2026 के ओपनिंग मैच का मजा? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन!

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 04:48 PM (IST)

    शनिवार, 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्‍कर से आईपीएल के 19वें ...और पढ़ें

    मौसम नहीं बिगाड़ेगा खेल।

    मौसम नहीं बिगाड़ेगा खेल।

    HighLights

    1. शुक्रवार को उत्‍तर भारत में हुई बारिश

    2. शनिवार से हो रहा IPL 2026 का आगाज

    3. पहले दिन बेंगलुरु-हैदराबाद का मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले उत्‍तर भारत में मौसम ने करवट ली। शुक्रवार सुबह हुई हल्‍की बारिश ने न सिर्फ गर्मी से राहत दी बल्कि फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं आईपीएल 2026 के पहले ही मैच पर इंद्रदेव मेहरबान तो नहीं रह सकते हैं?

    RCB और SRH की टक्‍कर

    शनिवार, 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्‍कर से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। आरसीबी ने 17 सालों का सूखा खत्‍म करते हुए IPL 2025 का फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया था। अब रजत पाटीदार की कप्‍तानी वाली टीम जीत के साथ 19वें सीजन का श्रीगणेश करना चाहेगी। वहीं विराट कोहली भी रनों की भूख को मिटाने के लिए बेताब हैं।

    मैच में होगी रन वर्षा

    तूफानी बल्‍लेबाजों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में जमकर रन वर्षा होने की उम्‍मीद है। छोटा-सपाट मैदान और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को हवाई फायर करने पर मजबूर करेंगी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंदबाजों को निराशा मिल सकती है। इस मैदान पर कभी-कभी तो गलत शॉट भी बाउंड्री के पार चले जाते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग समान माना जाता है। ऐसे में लीग के ओपनिंग मैच में फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिलने वाला है।

    मौसम का हाल

    मैच से पहले अगर बेंगलुरु के मौसम की बात करें तो शानिवार को आसमान साफ रहने की उम्‍मीद जताई गई है। कर्नाटक की राजधानी में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है और उमस भी अधिक रहेगी। दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, शाम के समय गिरकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो जाएगा। बेंगलुरु में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'पांच पांडव मचाएंगे तांडव', आईपीएल के पहले मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें