Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: 7 मैच में सिर्फ 1 जीत, फिर भी KKR खेलेगी प्लेऑफ? समझिए क्वालीफाई करने का ये जादुई समीकरण

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 05:33 PM (IST)

    आईपीएल 2026 में जीत का स्‍वाद चखने के लिए तरस गई कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए रविवार का दिन खास रहा। ...और पढ़ें

    कोलकाता को मिली पहली जीत।

    कोलकाता को मिली पहली जीत।

    HighLights

    1. कोलकाता-पंजाब का मैच बेनतीजा रहा

    2. दोनों टीमों को मिले थे 1-1 प्‍वाइंट

    3. केकेआर का नेट रन रेट -0.879 है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के दीवाने शहर कोलकाता में पिछले कुछ हफ्तों की मायूसी के बाद अब एक उम्‍मीद जागी है। आईपीएल 2026 में जीत का स्‍वाद चखने के लिए तरस गई कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए रविवार का दिन खास रहा।

    19 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डंस में कोलकाता ने राजस्‍थान रॉल्‍यस को 4 विकेट से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। पिछले 7 मैच में यह केकेआर की यह इकलौती विजय है। इससे पहले कोलकाता और पंजाब किंग्‍स का मैच बेनतीजा रहा था और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था।

    क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल

    3 अंकों के साथ अजिंक्‍य रहाणे की कप्‍तानी वाली टीम प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। 3 बार की चैंपियन टीम का नेट रन रेट -0.879 है। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों और उनके फैंस दोनों के लिए किसी डरावने सपने जैसा रहा है।

    टीम लगातार हार के दलदल में धंसती जा रही थी। लेकिन साबित हो गया कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यहां बाजी पलटने में देर नहीं लगती। केके आर भी जीत की पटरी पर लौट आई है। अब फैन के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इतनी खराब शुरुआत के बाद भी कोलकाता प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है?

    खबरें और भी

    केकेआर को खेलने हैं 7 मैच

    चैंपियन टीम कोलकाता प्लेऑफ तक पहुंचने का माद्दा रखती है। इसके लिए अजिंक्य रहाणे की सेना को आने वाले मुकाबलों में सिर्फ जीत ही दर्ज नहीं करनी होगी, बल्कि बड़े अंतर से मैच जीतकर अपने नेट रन रेट को भी सुधारना होगा। कोलकाता को लीग स्‍टेज में अभी 7 मैच और खेलने हैं।

    ऐसे में टीम अगर अपने सभी मैच जीत जाती है तो उनके 17 अंक होंगे। प्‍ले-ऑफ का टिकट कटाने के लिए इतने प्‍वाइंट पर्याप्‍त हैं। कोलकाता को प्‍लेयर्स को अब पर्याप्‍त आराम भी मिला है। फ्रेंचाइजी अपना अगला मैच 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्‍टेडियम में खेलेगी।

    IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स

    • मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया।
    • हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से शिकस्‍त दी
    • पंजाब-कोलकाता का मैच बारिश के कारण रद।
    • लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से रौंदा।
    • चेन्‍नई ने कोलकाता को 32 रन से मात दी।
    • गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया।
    • कोलकाता ने राजस्‍थान को 4 विकट से परास्‍त किया।
    • 26 अप्रैल: कोलकाता बनाम लखनऊ।
    • 3 मई: कोलकाता बनाम हैदराबाद।
    • 8 मई: कोलकाता बनाम दिल्‍ली।
    • 13 मई: कोलकाता बनाम आरसीबी।
    • 16 मई: कोलकाता बनाम गुजरात।
    • 20 मई: कोलकाता बनाम मुंबई।
    • 24 मई: कोलकाता बनाम दिल्‍ली।

    यह भी पढ़ें- कोलकाता की जीत के बाद भी आगबबूला हुए अजिंक्य रहाणे, स्ट्राइक रेट शब्द से चिढ़ गए KKR के कप्तान

    यह भी पढ़ें- KKR vs RR: हारी हुई बाजी जीत गई कोलकाता, Rinku Singh और अनुकूल ने पलटा मैच; राजस्थान के मुंह से छीनी जीत