KKR vs PBKS: पंजाब के प्रभसिमरन ने अपने ही खिलाड़ी को मारी गेंद, बीच में आने की दी 'सजा'
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच में पंजाब के खिलाड़ी प्रभसिमरन ने अपने ही साथी को गेंद मार दी। ...और पढ़ें
-1775486262761_m.webp)
प्रभसिमरन ने साथी खिलाड़ी को मारी गेंद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में सोमवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में एक गजब नजारा देखने को मिला। पंजाब के विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने अपनी ही टीम के साथी को गेंद मार दी।
हालांकि, ये सब जल्दबाजी और मैच की स्थिति को देखते हुए गलती से हुआ जिससे पंजाब का खेमा भी हंसने लगा। पंजाब इस समय शानदार फॉर्म में है और लगातार दो मैच जीत चुकी है जिसका कारण उसके खिलाड़ियों का मैदान पर 100 फीसदी देना है। ये घटना भी इसी का सबूत है कि पिछले साल की उपविजेता के खिलाड़ी हर गेंद पर जान लगा रहे हैं।
ये है पूरा मामला
प्रभसिमरन ने अपनी ही टीम के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को गेंद मारी। दरअसल, दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन ने बार्टलेट की बैक ऑफ लैंग्थ गेंद को हल्के हाथ से खेला। गेंद विकेट के थोड़ी पीछे थी और वह रन लेना चाहते थे। एलन को भागता हुआ देख प्रभसिमरन भी दौड़े और बार्टलेट भी। प्रभसिमरन ने पहले गेंद उठा ली और स्टम्प पर मारनी चाही, लेकिन बार्टलेट बीच में आ गए और गेंद उनको लग गई। इस पर प्रभसिमरन सिंह हंसने लगे। हालांकि, अगर गेंद लग भी जाती तो एलन आउट नहीं होते क्योंकि वह क्रीज में आ चुके थे।
कोलकाता की हालत खराब
बार्टलेट ने इसी ओवर में कोलकाता की हालत खराब कर दी। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर एलन को आउट कर दिया। एलन जैसे तूफानी बल्लेबाज का आउट होना कोलकाता के लिए दबाव बढ़ाने वाला था। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेजा। ग्रीन ने दो गेंदों पर चार रन बनाए जबकि एलन छह रन बनाकर आउट हो गए।