Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: एक बार फिर उठी इंपैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ आवाज, अब इस विदेशी खिलाड़ी ने खोला मोर्चा

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 06:55 PM (IST)

    आईपीएल में इस्तेमाल किया जाने वाला इंपैक्ट प्लेयर नियमों कई खिलाड़ियों को पसंद नहीं है। कई भारतीय खिलाड़ी इसके खिलाफ बोल चुके हैं और अब एक विदेशी खिला ...और पढ़ें

    खिलाड़ियों को रास नहीं आ रहा इंपैक्ट प्लेयर नियम

    खिलाड़ियों को रास नहीं आ रहा इंपैक्ट प्लेयर नियम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने भी कई अन्य खिलाड़ियों की तरह आईपीएल में विवादास्पद इंपैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि इससे खेल का कौशल काफी हद तक खत्म हो रहा है।

    कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने इस नियम पर चिंता व्यक्त की है, जिससे टीम मैच के दौरान किसी भी समय पांच खिलाड़ियों की सूची में से एक खिलाड़ी को एकादश में शामिल किसी अन्य खिलाड़ी की जगह मैदान पर उतार सकते हैं।

    समर्थन में नहीं है जेमीसन

    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेमीसन ने गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले पत्रकारों से कहा, निजी तौर पर मैं इस नियम का समर्थक नहीं हूं। मुझे लगता है कि इससे खेल में कौशल का महत्व काफी हद तक कम हो जाता है। मुझे लगता है कि अगर आप नौवें या 10वें नंबर तक बल्लेबाज रख सकते हैं तो फिर आपको उस तरह के बल्लेबाजी कौशल की जरूरत नहीं पड़ेगी जो शायद आपको पहले की तरह चाहिए होती थी।"

    बीसीसीआई ने 2023 में यह नियम लागू किया था और यह 2027 तक बना रहेगा। इसके बाद इस नियम की समीक्षा की जाएगी। जेमीसन ने कहा, मुझे लगता है कि इसका असर ऑलराउंडर पर पड़ रहा है। इससे ऐसे खिलाड़ी प्रभावित हो रहे हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकते हैं और टीम को संतुलन प्रदान कर सकते हैं। इस नियम से खेल से इस कौशल का महत्व थोड़ा कम हो जाता है।

    खबरें और भी

    रोहित और हार्दिक ने भी उठाई आवाज

    जेमीसन पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने इस नियम के खिलाफ आवाज उठाई् है। उनसे पहले हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी इस नियम के खिलाफ बोल चुके हैं। हाल ही में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने भी इस नियम को लेकर अपनी नापंसदगी जाहिर की थी। सभी का मानना है कि इससे ऑलराउंडरों का महत्व खत्म हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: बल्लेबाजों के तूफान को रोकने राशिद खान तैयार कर रहे हैं 'ब्रह्मास्त्र', मिस्ट्री स्पिनर ने खुद किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- RCB vs CSK: टिम डेविड के कसीदे पढ़ते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने किया अश्लील इशारा, साथियों की छूटी हंसी; देखें Video