Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKR vs SRH Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं केकेआर-एसआरएच का लाइव मैच?

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 05:00 AM (IST)

    KKR vs SRH LIVE Streaming IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अब दोनों ही टीमें एक-दूस ...और पढ़ें

    KKR vs SRH Live Streaming की डिटेल्स

    KKR vs SRH Live Streaming की डिटेल्स

    HighLights

    1. KKR vs SRH, IPL 2026: केकेआर की सनराइजर्स हैदराबाद से टक्कर

    2. KKR vs SRH Live Streaming: कहां देखें केकेआर-एसआरएच का लाइव मैच?

    3. KKR vs SRH: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs SRH Live Streaming। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले में आज यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर आमने-सामने होंगी।

    दोनों ही टीमों के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और वे अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगी। जहां KKR को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों वानखेड़े स्टेडियम में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को भी उनके शुरुआती मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से मात दी थी।

    ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच के जरिए जीत की पटरी पर लौटने की पुरजोर कोशिश करेंगी। आइए जानते हैं ये मैच फैंस कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।

    KKR vs SRH Live Streaming की डिटेल्स

    • डेट- 2 अप्रैल 2026, गुरुवार
    • वेन्यू- ईडन गार्डन्स मैदान, कोलकाता
    • टाइम- 7:30 बजे रात से शुरू
    • टॉस कितने बजे- रात 7 बजे
    • लाइव स्ट्रीमिंग- जियो हॉटस्टार ऐप
    • लाइव टेलीकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स पर

    US और Canada में KKR बनाम SRH का लाइव मैच कैसे देखें मैच?

    चैनल: Willow

    TV स्ट्रीमिंग: Willow TV App/Fubo/Sling

    TV शुरू होने का समय: सुबह 10 बजे ET

    UK में कैसे देखें लाइव?

    लाइव टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग- स्काई स्पोर्ट्स

    कितनी बार आमने-सामने?

    केकेआर और एसआरएच की टीमें आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 30 बार आपस में भिड़ चुकी है, जिसमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। केकेआर ने 30 में से 20 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 10 ही मैच जीतने में कामयाब हो सकी है। 

    खबरें और भी

    पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच में कुल 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें से दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता था।

    KKR और SRH की टीमें

    सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार।

    कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजारबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया,सौरभ दुबे।

    यह भी पढ़ें- Cameron Green क्यों नहीं कर पा रहे हैं गेंदबाजी? अजिंक्य रहाणे के सवाल पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: फ्री में आईपीएल मैच देखने का सबसे मस्त जुगाड़, Jio, Airtel और Vi यूजर्स अभी जान लें