Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cameron Green क्यों नहीं कर पा रहे हैं गेंदबाजी? अजिंक्य रहाणे के सवाल पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 04:32 PM (IST)

    केकेआर की हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे से जब ये पूछा गया कि कैमरन ग्रीन से क्यों गेंदबाजी नहीं कराई गई तो उन्होंने कहा कि ये सवाल तो क्रिकेट ऑस्ट्र ...और पढ़ें

    अजिंक्य रहाणे के बयान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का आया जवाब

    अजिंक्य रहाणे के बयान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का आया जवाब

    HighLights

    1. मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी

    2. केकेआर की हार के बाद अजिंक्य रहाणे से कैमरन ग्रीन को लेकर पूछा गया सवाल

    3. रहाणे के बयान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी प्रतिक्रिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ajinkya Rahane Cameron Green: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने आईपीएल 2026 में अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना किया। इस मैच में मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे नाराज नजर आए। टीम की हार के बाद कैमरन ग्रीन का गेंदबाजी न करना काफी चर्चा में रहा।

    मैच के बाद जब कप्तान अजिंक्य से इसे बारे में पूछा गया तो वह थोड़े उखड़े दिखे। उन्होंने कहा कि ये सवाल तो आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए। अब रहाणे द्वारा लगाए गए दावों पर आखिरकार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    अजिंक्य रहाणे के बयान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का आया जवाब

    IPL 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ KKR को 6 विकेट से हार मिली। 220/4 का स्कोर बनाने के बावजूद, KKR अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पाई और मुंबई ने पांच गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद रहाणे ने पुष्टि की कि पीठ की चोट से उबरने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक कैमरन ग्रीन को पूरी तरह से गेंदबाजी की मंजूरी नहीं दी है।

    उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी शुरू करेंगे, जिससे टीम का संतुलन बेहतर होगा। हमने बल्लेबाजी अच्छी की, लेकिन गेंद के साथ सही संतुलन ढूंढना बहुत जरूरी है।"

    इस दौरान उनसे जब ये पूछा गया कि ग्रीन गेंदबाजी क्यों नहीं कर सकते? तो रहाणे ने कहा कि ये सवाल आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए। 

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का आया जवाब

    रहाणे के बयान के बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया कि ग्रीन अभी भी अपनी निचली पीठ की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं, जो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी थी।

    खबरें और भी

    CA के प्रवक्ता के अनुसार, ग्रीन के गेंदबाजी वर्कलोड को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। उन्हें गेंदबाजी में वापसी करने में अभी 10 से 12 दिन का समय लग सकता है।

    बोर्ड ने स्पष्ट किया कि KKR प्रबंधन को इस स्थिति के बारे में पहले से ही पूरी जानकारी थी।

    मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत

    इस मैच के साथ ही मुंबई इंडियंस ने पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच न जीत पाने का शर्मनाक सिलसिला भी खत्म कर दिया। रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों की मदद से KKR ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन का स्कोर बनाया। शार्दुल ठाकुर ने 39 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके जवाब में

    रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रेयान रिकलटन ने 43 गेंदों में 81 रन ठोककर मुंबई को 19.1 ओवर में जीत दिला दी।

    यह भी पढ़ें- 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए', कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने पर उखड़े दिखे अंजिक्य रहाणे; अपनी चोट पर भी दिया अपडेट

    यह भी पढ़ें- MI vs KKR: बीच मैच में Angkrish Raghuvanshi को मिला था खास मैसेज, सुनते ही गेंदबाजों पर टूटा पड़ा ये युवा बल्लेबाज; जमाई फिफ्टी