MI vs KKR: बीच मैच में Angkrish Raghuvanshi को मिला था खास मैसेज, सुनते ही गेंदबाजों पर टूटा पड़ा ये युवा बल्लेबाज; जमाई फिफ्टी
कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल-2026 की शानदार शुरुआत की है और पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक जमाया है। ...और पढ़ें

अंगकृष रघुवंशी ने जमाई फिफ्टी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने रविवार को आईपीएल-2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। उनकी इस पारी के दम पर कोलकाता ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। मैच के बाद अंगकृष ने बताया कि उन्हें दो लोगों ने खास मैसेज दिया था जिसके बाद वह रुके नहीं।
दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 29 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। वह 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। अगर वह और टिक जाते तो कोलकाता का स्कोर 225-230 के बीच हो सकता था।
मिला था खास मैसेज
पारी खत्म होने के बाद अंगकृष ने बात करते हुए बताया कि टाइम आउट के दौरान कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोच अभिषेक नायर ने कहा था कि सिर्फ गेंद को देखो और मारो। इस युवा बल्लेबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि ये बल्लेबाजी के लिए अच्छा ट्रैक है। स्लोअर गेंदों से गेंदबाजों को मदद मिल रही है। मुझे लगता है कि हमारा स्कोर अच्छा है। टाइम आउट के दौरान अभिषेक सर और रहाणे ने मुझसे कहा था कि सिर्फ गेंद को देखो और ज्यादा दबाव मत लो क्योंकि वानखेड़े में रन आते हैं।"
अंगकृष से जब उनके फेवरेट शॉट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "स्वीप शॉट जो मैंने जसप्रीत बुमराह पर मारा था।"
ऐसी रही पारी
जहां तक कोलकाता की पारी की बात है तो फिन और रहाणे ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। 17 गेंदों पर 37 रन बनाकर फिन तो आउट हो गए, लेकिन रहाणे ने उनके काम को जारी रखा। कैमरन ग्रीन का साथ रहाणे को नहीं मिला। वह सिर्फ 10 रन बनाकर ही आउट हो गए। रहाणे टिके रहे।
खबरें और भी
उन्होंने 40 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। अंत में अंगकृष ने भी तूफानी रफ्तार में रन बनाए। टीम के उप-कप्तान रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए।