विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MI vs KKR: मुंबई के गोल्डन आर्म बने 'लॉर्ड' ठाकुर, कोलकाता के करोड़पतियों का किया शिकार; पहले ही मैच में छा गए शार्दुल

Published: Sun, 29 Mar 2026 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2026 09:28 PM (IST)

आईपीएल-2026 में मुंबई इंडियंस की टीम में आए शार्दुल ठाकुर ने पहले ही मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने कोलकाता ...और पढ़ें

शार्दुल ठाकुर ने किया कमाल

शार्दुल ठाकुर ने किया कमाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शार्दुल ठाकुर को लॉर्ड कहा जाता है। ये नाम उन्हें इसलिए दिया गया है क्योंकि वह साझेदारी तोड़ने के लिए फेमस हैं। यानी जब कोई साझेदारी बन रही होती है या बन गई होती है तो कप्तान ठाकुर को बुला लेते हैं और वह टीम को विकेट दिला देते हैं। कुछ यही काम ठाकुर ने रविवार को आईपीएल-2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया है।

ठाकुर इस सीजन मुंबई में आए हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अर्जुन तेंदुलकर के बदले ट्रेड किया है। ठाकुर ने पहले ही मैच में बता दिया कि वह कितने उपयोगी हैं और मुंबई ने उनको अपने साथ जोड़कर सही किया। उन्होंने इस मैच में चार ओवरों में 39 रन देकर तीन विकेट लिए।

मुंबई को दिलाईं सफलता

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वानखेडे़ स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता के लिए फिन एलन और अजिंक्य रहाणे पारी की शुरुआत करने आए। इन दोनों ने आते ही तूफान मचा दिया और पांच ओवरों में ही टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 68 रन कर दिया। पांड्या ने इस साझेदारी को तोड़ने के लिए ठाकुर को बुलाया। ठाकुर ने कप्तान के सपने को पूरा किया और छठे ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन की पारी का अंत कर दिया। उन्होंने 17 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।

इसके बाद मैदान पर आए इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन। कोलकाता ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। कोलकाता ने ये पैसा इस उम्मीद से दिया था कि ग्रीन उसके लिए आंद्रे रसेल की कमी पूरी करेंगे। पहले मैच में ठाकुर ने ऐसा होने नहीं दिया। नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ठाकुर ने ग्रीन को आउट कर दिया। उन्होंने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए।

रहाणे को भेजा पवेलियन

कोलकाता के कप्तान रहाणे टीम के लिए परेशानी बन रहे थे। मुंबई को उनके विकेट की दरकार थी। पांड्या ने इस काम के लिए फिर ठाकुर को बुलाया और दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने फिर कमाल कर दिया। उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर रहाणे को भी आउट कर दिया। रहाणे ने 40 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- MI vs KKR: 'हिटमैन' बने अंजिक्य रहाणे, वानखेड़े में मुंबई के गेंदबाजों को बनाया खिलौना; जमाया तूफानी अर्धशतक

यह भी पढ़ें- MI vs KKR: सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने आपस में बदले रोल, मुंबई के पहले मैच में पांड्या ने लिया बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।