MI vs KKR: 'हिटमैन' बने अंजिक्य रहाणे, वानखेड़े में मुंबई के गेंदबाजों को बनाया खिलौना; जमाया तूफानी अर्धशतक
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल-2026 के अपने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले ही मैच में तूफानी अर्धशतक जमा ब ...और पढ़ें
-1774796837458_m.webp)
अंजिक्य रहाणे ने खेली तूफानी पारी
HighLights
अंजिक्य रहाणे ने पहले ही मैच में दिखाया कमाल
रहाणे ने खेली तूफानी पारी
पहले ही मैच में रहाणे ने बनाए 67 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को आईपीएल-2026 के अपने पहले मैच में गजब की बल्लेबाजी दिखाई है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में रहाणे ने अपना अलग रंग दिखाया और सभी को हैरान कर दिया। वह हिटमैन वाले अंदाज में गेंद को उड़ाते हुए नजर आए और इसी के दम पर उन्होंने अर्धशतक भी ठोक दिया।
रहाणे की गिनती ऐसे बल्लेबाजों में होती है जो विकेट पर टिककर खेलता है, लेकिन बीते कुछ सीजनों में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में ठीक उसी तरह से बल्लेबाजी की है जैसी टी20 में चाहिए होती है और इस सीजन के अपने पहले मैच में तो रहाणे ने कमाल ही कर दिया।
मुंबई के गेंदबाज परेशान
रहाणे ने फिन एलन के साथ पारी की शुरुआत की। एलन का अंदाज आतिशी है ये तो सभी को पता था और उन्होंने वैसी ही बैटिंग की, लेकिन दूसरे छोर से रहाणे भी एलन के अंदाज में बल्लेबाजी करने लगे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। एलन छठे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। उनके काम को रहाणे ने जारी रखा। इस बल्लेबाज ने 27 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।
रहाणे के सामने मुंबई का मजबूत गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेअसर रहा। न ही पहले ओवर में विकेट दिलाने के लिए मशहूर ट्रेंट बोल्ट कुछ कमाल दिखा पाए और न ही जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज रहाणे के बल्ले को रोक सका। अफगानिस्तान के गजनफर की अबूझ समझी जाने वाली फिरकी भी रहाणे की कदमताल को रोक नहीं सकी। विकेट के लिए पांड्या ने एक बार फिर अपने तुरुप के इक्के शार्दुल ठाकुर को बुलाया। साझेदारी तोड़ने के लिए मशहूर ठाकुर ने ये काम किया और रहाणे को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर ही दिया। रहाणे ने 40 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।
खबरें और भी
खिताब दिलाने की जिम्मेदारी
रहाणे ने बल्ले से तो जवाब दिया है, लेकिन उनकी कप्तानी पर सवाल उठे हैं। कहा जाता है कि उनकी कप्तानी टी20 के हिसाब की नहीं है। रहाणे चाहेंगे कि इस सीजन कोलकाता को चौथी बार चैंपियन बनाकर वह अपने ऊपर लगे इस कलंक को छुड़ाएं। रहाणे आईपीएल में राजस्थान की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन तब भी टीम को खिताब नहीं दिला पाए थे।