Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs KKR: सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने आपस में बदले रोल, मुंबई के पहले मैच में पांड्या ने लिया बड़ा फैसला

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 08:07 PM (GMT+05:30)

    रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच आईपीएल-2026 में रोल की अदला-बदली हुई है। टीम के पहले मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या के इस बड़े फैसले ने सभी को ह ...और पढ़ें

    रोहित और सूर्यकुमार के बदले रोल

    रोहित और सूर्यकुमार के बदले रोल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस आईपीएल-2026 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में उतरी है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पांड्या ने जो प्लेइंग-11 बताई उससे ये साफ हुआ कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच रोल की अदला-बदली हुई है।

    सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीता है। वहीं रोहित की कप्तानी में भारत ने साल 2024 में ये खिताब उठाया था। पांड्या दोनों बार टीम के साथ थे और इन दोनों की कप्तानी में खेले, लेकिन अब रोहित और सूर्या आईपीएल में पांड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं।

    इम्पैक्ट सब को लेकर बड़ा फैसला

    आईपीएल में एक नियम होता है इम्पैक्ट सब। इस नियम के तहत टीमें मैच के दौरान अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती हैं और चार पहले से चुने गए खिलाड़ियों में से किसी एक को चुना सकती हैं। पिछले साल अधिकतर मैचों में रोहित मुंबई की टीम के इम्पैक्ट सब थे, लेकिन इस सीजन सूर्यकुमार ने उनसे ये रोल ले लिया है। सूर्यकुमार को टॉस के बाद जारी की गई प्लेइंग-11 में नहीं चुना गया। हालांकि, उनका नाम इम्पैक्ट सब के लिए चुने गए चार खिलाड़ियों में है।

    सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज को बाहर करना मुंबई की गलती होगी। ऐसे में ये साफ है कि सूर्यकुमार तब टीम में शामिल किए जाएंगे जब टीम की बल्लेबाजी होगी। पिछले साल ऐसा रोहित के साथ होता था। टीम की जब बल्लेबाजी होती थी तो वह मैदान पर होते थे नहीं तो बेंच पर। इस सीजन पहले मैच में सूर्यकुमार ये रोल निभाते दिख रहे हैं।

    खबरें और भी

    पांच साल से नहीं जीता खिताब

    रोहित वो कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। अब वह कप्तान नहीं है। रोहित की कप्तानी में ही मुंबई ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था, लेकिन तब से टीम अपने छठे खिताब के लिए तरस रही है। पांड्या की कप्तानी में टीम इस बार ये खिताबी सूखा खत्म करना चाहेगी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के दूसरे मैच में Sunil Narine ने बनाया 'महारिकॉर्ड', बैटिंग-बॉलिंग किए बिना ही रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें- MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में 3 प्‍लेयर्स का डेब्‍यू, कोलकाता ने भी कई नए चेहरों को दिया मौका