Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में 3 प्‍लेयर्स का डेब्‍यू, कोलकाता ने भी कई नए चेहरों को दिया मौका

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 07:20 PM (IST)

    आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दूसरे मैच में आज 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है। ...और पढ़ें

    हार्दिक ने जीता टॉस।

    हार्दिक ने जीता टॉस।

    HighLights

    1. मुंबई के कप्‍तान हार्दिक ने जीता टॉस

    2. पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

    3. दोनों टीम से 3-3 प्‍लेयर्स ने किया डेब्‍यू

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दूसरे मैच में आज, रविवार को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हार्दिक ने बताया कि वह 6 गेंदबाज और 5 बल्‍लेबाजों के साथ उतर रहे हैं। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से 3 प्‍लेयर ने डेब्‍यू किया।

    6 प्‍लेयर्स का हुआ डेब्‍यू

    मुंबई की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर और अल्लाह गजनफर को डेब्‍यू कैप थमाई गई। गजनफर आज आईपीएल डेब्‍यू कभी कर रहे हैं। कैमरून ग्रीन, फिन एलन और ब्लेसिंग मुजरबानी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए डेब्यू किया। मुंबई ने आईपीएल में 5 खिताब जीते हैं। वहीं कोलकाता के नाम 3 ट्रॉफी हैं। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिलने वाली है। 

     

     

     

    कोलकाता नाइटराइडर्स

    फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

    मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

    इम्पैक्ट प्‍लेयर

    • कोलकाता: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया।
    • मुंबई: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार।
     
     
     

    यह भी पढ़ें- MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

    यह भी पढ़ें- MI vs KKR: कमजोर कोलकाता नाइटराइडर्स के विरुद्ध मुंबई का पलड़ा भारी, आज होगी कांटे की टक्‍कर

    खबरें और भी