MI vs KKR Playing-11: साउथ अफ्रीकी स्टार को निराश करेंगे पांड्या, कोलकाता में हर्षित राणा की जगह लेगा ये गेंदबाज!
आईपीएल-2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइ़़डर्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों का ये सीजन का दू ...और पढ़ें
HighLights
मुंबई के सामने कोलकाता की चुनौती
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर रहेंगी नजरें
कोलकाता चोटों से परेशान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 के दूसरे मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइ़डर्स से होना है। जाहिर तौर पर दोनों ही टीमें लीग की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। इसके लिए दोनों को अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 उतारनी होगी। हालांकि, आईपीएल जैसी लंबी लीग के शुरुआती मैचों में टीमें सही संयोजन बनाने की कोशिश करती हैं और इस दौरान काफी बदलाव भी देखने को मिलते हैं।
ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। यहां पिच बल्लेबाजों के मुफीद है तो लाजमी है कि रनों की बारिश देखने को मिलेगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई का तो ये घरेलू मैदान है, लेकिन कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए भी ये मैदान घर है क्योंकि वह यहां बचपन से खेले हैं। मुंबई के कप्तान पांड्या और रहाणे के सामने सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग-11 चुनने का है।
कैसी होगी मुंबई की प्लेइंग-11?
मेजबान मुंबई की बात करें तो रोहित शर्मा का ओपनिंग करना तय है। उनके साथ टीम क्विंटन डिकॉक को उतार सकती है। ये मुंबई के पास उपलब्ध सबसे अच्छी सलामी जोड़ी है। साउथ अफ्रीका के ही रियान रिकल्टन टीम में हैं और वह भी ओपनर हैं, लेकिन डिकॉक के रहते उनका खेलना संभव नहीं है। नंबर-3 को लेकर थोड़ा असमंजस है क्योंकि इस नंबर पर तिलक वर्मा भी खेलते हैं और सूर्यकुमार ही। देखना होगा कि पांड्या दोनों में से किसे तीन पर और किसे चार पर भेजते हैं। फिर कप्तान खुद आते हैं।
विल जैक्स के रूप में टीम के पास शानदार ऑलराउंडर है। जैक्स ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में जिस तरह का खेल दिखाया था उससे वह फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। मुंबई की टीम चाहेगी कि वह इसी फॉर्म को जारी रखें। शेरफन रदरफोर्ड अपने तूफानी अंदाज के दम पर प्लेइंग-11 में दिख सकते हैं।
खबरें और भी
दीपक चाहर के रूप में टीम के पास एक और ऑलराउंडर है जो निचले क्रम में तेजी से रन बना सकता है। बल्लेबाजी से ज्यादा दीपक की गेंदबाजी काफी प्रभावी है। वह नई गेंद के अलावा पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का खेलना भी तय है। स्पिनर के रूप में टीम के पास मयंक मारकंडे का सबसे अच्छा विकल्प है।
कौन होंगे कोलकाता के 11 खिलाड़ी?
कोलकाता के लिए चिंता फिन एलन या टिम सेइफर्ट में से किसी एक को चुनने की होगी। दोनों ओपनर हैं और तेजी से रन बनाते हैं। इन दोनों में से कोई एक ही खिलाड़ी खेल पाएगा और ओपनिंग करेगा। जहां उनका साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे देते हुए नजर आ सकते हैं। नंबर-3 की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर हो सकती है। ये भी संभव है कि रघुवंशी ओपनिंग करें और रहाणे नंबर-3 पर खेलें।
इस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरन ग्रीन का नंबर-4 पर आना तय है और फिर आते हैं कोलकाता के उप-कप्तान रिंकू सिंह। रमनदीप सिंह के रूप में टीम के पास अच्छा फिनिशर है। सुनील नरेन को टीम ने पिछले सीजन निचले क्रम में ज्यादा यूज किया था और इस बार भी यही संभावना नजर आ रही है। नरेन के साथ वरुण चक्रवर्ती पर स्पिन की जिम्मेदारी होगी और ये जोड़ी किसी भी टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
कोलकाता की सबसे बड़ी टेंशन तेज गेंदबाजी है। इस विभाग में वह चोटों से परेशान है। हर्षित राणा चोट के कारण सीजन से बाहर हैं तो आकाशदीप का भी यही हाल है। ब्लेसिंग मुजरबानी का खेलना तय है। कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा उनका साथ दे सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
कोलकाता: अजिंक्य राहणे, टिम सेइफर्ट/ फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत से पहले चेन्नई को झटका, एमएस धोनी को लगी चोट; मिस कर सकते हैं कुछ मैच
यह भी पढ़ें- MI vs KKR Pitch Report: वानखेड़े की पिच पर किसका होगा बोलबाला? जानिए कैसा है ताजा हाल