Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs KKR Pitch Report: वानखेड़े की पिच पर किसका होगा बोलबाला? जानिए कैसा है ताजा हाल

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 10:04 AM (IST)

    पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएग ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आईपीएल-2026 में दूसरा मैच मुंबई और कोलकाता के बीच

    2. वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

    3. वानखेड़े की पिच पर होंगी नजरें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मैच में रविवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों ही टीमों का ये इस सीजन का पहला मैच होगा जो वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक स्टेडियम की पिच मैच में बड़ा रोल निभाएगी।

    मुंबई ने 2020 के बाद से आईपीएल नहीं जीता है और इस बार ये टीम खिताबी सूखा खत्म करने की फिराक में होगी। वहीं कोलकाता ने 2024 में खिताब जीता था और अब वह चौथी बार ट्रॉफी उठाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। हर टीम चाहती है कि वह सीजन की शुरुआत जीत के साथ करे ताकि आगे उसे परेशानी या दवाब नहीं झेलना पड़े।

    कैसी रहेगी पिच?

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है जिस पर बाउंस और पेस अच्छा होता है। ऐसे में शुरुआती ओवरों में जब गेंद नई होती है तब गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन बल्लेबाजों के बल्ले पर गेंद पूरे मैच के दौरान अच्छे से आती है। मैदान की बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं हैं तो चौके-छक्के मारने में परेशानी होती नहीं हैं। यानी देखा जाए तो इस मैदान पर बल्लेबाजों का ही बोलबाला देखने को मिलेगा।

    दोनों टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज हैं। कोलकाता की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं जो मुंबई के ही हैं और इस मैदान पर बचपन से खेल रहे हैं। वह अच्छे से जानते हैं कि यहां क्या करना है। इस लिहाज से मुंबई की टीम कोलकाता को हल्के में नहीं ले सकती।

    खबरें और भी

    रोहित पर रहेंगी नजरें

    रहाणे के साथ ही बचपन से रोहित शर्मा भी इस मैदान पर खेले हैं। रोहित अब काफी फिट हैं और आईपीएल में शानदार तैयारी करने के बाद आ रहे हैं। उनकी बैटिंग पर सभी की नजरें रहेंगी। रोहित टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं। वह अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। लंबे समय बाद वह मैदान पर उतरेंगे जिससे फैंस में उत्साह होगा और वह हिटमैन से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: क्या विराट कोहली के आईपीएल भविष्य पर मंडरा रहा है खतरा? RCB के नए मालिकों की चाहत ने खड़े किए सवाल

    यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच, पिछले साल हुई भगदड़ के कारण इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी