Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: क्या विराट कोहली के आईपीएल भविष्य पर मंडरा रहा है खतरा? RCB के नए मालिकों की चाहत ने खड़े किए सवाल

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 08:04 AM (IST)

    आरसीबी को नए मालिक मिले हैं और ऐसे में उनकी इस फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने को लेकर प्लानिंग होगी। इसी को देखते हुए नए मालिक टीम के दिग्गज स्टार विराट को ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आरसीबी को मिले नए मालिक

    2. नए मालिक करना चाहते हैं विराट कोहली से बात

    3. मौजूदा विजेता है आरसीबी की टीम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नए मालिक मिले हैं। नए मालिक जाहिर तौर पर इस टीम को काफी आगे ले जाना चाहेंगे और इसके लिए उन्होंने कुछ कदम उठाने का फैसला किया है। आरसीबी के नए वाइस चेयरमैन सत्यन गजवानी ने बताया है कि वह विराट कोहली से बात करना चाहते हैं।

    आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया, बोल्ट ग्रुप और ब्लैकस्टोन ने मिलकर आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदी है। आर्यमान बिरला इस फ्रेंचाइजी के चेयरमैन होंगे जबकि टाइम्स ग्रुप के गजवानी इसके वाइस-चेयरमैन। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हए गजवानी ने कहा कि वह विराट कोहली से बात करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    ये होगा मोटिव

    गजवानी ने बताया कि विराट से बात करने का मोटिव ये समझना रहेगा कि वह भविष्य को लेकर वह क्या सोच रहे हैं। गजवानी ने पीटीआई से कहा, "विराट शानदार खिलाड़ी हैं और हम शुक्रगुजार हैं कि हम उनके साथ पार्टनर होंगे। जब डील पूरी हो जाएगी तब हम निश्चित तौर पर कोहली से बात करना चाहेंगे और समझना चाहेंगे कि वह आगे को लेकर क्या सोच रहे हैं। निश्चित तौर पर हमारी उनसे और उनकी टीम से बात होगी ताकि हम समझ सकें कि उनके लक्ष्य क्या हैं और हम कैसे उनकी सफलता में योगदान दे सकते हैं।"

    कोहली खेलते हैं वनडे

    कोहली का करियर देखा जाए तो ज्यादा लंबा दिखता नहीं हैं। वह इंटरनेशनल टी20 को अलविदा कह चुके हैं और टेस्ट भी नहीं खेलते हैं। कोहली अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। ऐसे में उनके करियर को लेकर कई तरह से सवाल खड़े होते रहते हैं। उनकी उम्र भी अब इस बात की तस्दीक करती है कि किंग कहे जाने वाले इस खिलाड़ी का करियर ज्यादा लंबा नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच, पिछले साल हुई भगदड़ के कारण इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी

    यह भी पढ़ें- RCB की नजर खिताब बचाने पर, IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आज बेंगलुरु का सामना हैदराबाद से होगा