Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: 6 टीमों का सफर समाप्‍त, प्‍लेऑफ में इन 4 टीमों के बीच होगी ट्रॉफी की जंग; देखें पूरा शेड्यूल

    Updated: Sun, 24 May 2026 07:58 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्‍लेऑफ के आखिरी मैच से पहले ही इस सीजन की अंतिम 4 टीमें मिल गई हैं। ...और पढ़ें

    4 टीमों के बीच होगी जंग

    4 टीमों के बीच होगी जंग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्‍लेऑफ के आखिरी मैच से पहले ही इस सीजन की अंतिम 4 टीमें मिल गई हैं। 19वें सीजन के 69वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स की मुंबई इंडियंस पर जीत के साथ प्‍लेऑफ का गणित साफ हो गया।

    18 अंकों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले, गुजरात टाइंटस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर रही। 16 अंकों के साथ राजस्‍थान रॉयल्‍स ने प्‍लेऑफ का टिकट कटाया। इन 4 टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग होगी। वहीं पंजाब किंग्‍स की उम्‍मीद भी समाप्‍त हो गई।

    26 मई से प्‍लेऑफ की शुरुआत

    इस सीजन का पहला क्‍वालिफायर मैच 26 मई को प्‍वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइंटस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में सीधे एंट्री करेगी। वहीं हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

    मुल्‍लांंपुर में एलिमिनेटर मैच

    27 मई को मुल्‍लांपुर (महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम) में एलिमिनेटर खेला जाएगा। इस मैच में प्‍वाइंट्स टेबल की तीसरे और चौथी नंबर की टीम यानी सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्‍थान टकराएगी। यहां हारने वाली टीम का सफर समाप्‍त हो जाएगा।

    खबरें और भी

    वहीं जीतने वाली टीम 29 मई को मुल्‍लांपुर में ही होने वाले दूसरे क्‍वालिफायर मुकाबले में पहला क्‍वालिफायर गंवाने वाली टीम से भिड़ेगी। जो टीम इस मैच को जीतेगी वह 31 मई को फाइनल में क्‍वालिफायर-1 की विनर से टकराएगी। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

     

     

    प्‍लेऑफ का शेड्यूल

    • 26 मई: क्‍वालिफायर-1, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइंटस
    • 27 मई: एलिमिनेट, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स
    • 29 मई: क्‍वालिफायर-2 (क्‍वालिफायर-1 हारने वाली बनाम एलिमिनेटर जीतने वाली टीम)
    • 31 मई: फाइनल (क्‍वालिफायर-1 बनाम क्‍वालिफायर-2 की विनर टीम)
     
     

    प्‍लेऑफ की 4 टीम

    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 18 प्‍वाइंट (+0.783)
    • गुजरात टाइंटस: 18 प्‍वाइंट (+0.695)
    • सनराइजर्स हैदराबाद: 18 प्‍वाइंट (+0.524)
    • राजस्‍थान रॉयल्‍स: 16 प्‍वाइंट (+0.189)

    IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम

    • चेन्नई सुपर किंग्स - 12
    • मुंबई इंडियंस - 11
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 11
    • सनराइजर्स हैदराबाद - 8
    • कोलकाता नाइट राइडर्स - 8
    • राजस्थान रॉयल्स - 7*
    WhatsApp Image 2026-05-24 at 20.14.09

    यह भी पढ़ें- MI vs RR: जीत के साथ अंतिम-4 में पहुंची राजस्‍थान रॉयल्‍स, पंजाब किंग्‍स की उम्‍मीदों पर फिरा पानी

    यह भी पढ़ें- MI vs RR Live Score Updates: राजस्थान ने जीती आखिरी लड़ाई, मुंबई को मात देकर बनाई प्लेऑफ में जगह