Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Points Table: पंजाब के 'अजेय' अभियान से प्वाइंट्स टेबल में धमाका, प्लेऑफ की रेस बनी रोमांचक

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 10:16 AM (IST)

    Latest IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। पंजाब ने 255 ...और पढ़ें

    HighLights

    1. PBKS ने LSG को 54 रन से हराया

    2. पंजाब की जीत से प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव

    3. एमआई ने झेला अंक तालिका में नुकसान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Points Table men's: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने जीत का पंजा लगा दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने लखनऊ को 54 रन से हराया। पीबीकेएस ने मुल्लांपुर के मैदान पर 255 रन का पहाड़ जैसा टारगेट लखनऊ को दिया। 

    जवाब में एलएसजी की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी और इस तरह एलएसजी की ये लगातार तीसरी हार रही। इस मैच में पीबीकेएस की जीत के बाद आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल का क्या हाल है, आइए जानते हैं।

    IPL 2026 Points Table Latest: मुंबई ने झेला नुकसान

    दरअसल, आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम पहले स्थान पर कुल 11 अंक के साथ मौजूद है। इस जीत के साथ पीबीकेएस ने प्लेऑफ की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है। लगातार पांच मैच जीतने के बाद टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान की दावेदार बन चुकी है और अगर टीम का आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो उनकी प्लेऑफ में जगह लगभग तय मानी जा रही है। पंजाब को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब अगले 8 में से तीन ही मैच जीतने होंगे।

    जबकि लखनऊ की टीम की ये लगातार तीसरी हार रही, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। ये टीम की मौजूदा सीजन चौथी हार रही और 6 में से 2 मैच जीतने के बाद वो अंक तालिका में 8वें स्थान पर 4 अंक के साथ है।

    खबरें और भी

    इतना ही नहीं, इस मैच के बाद अंक तालिका की आखिरी स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम खिसक गई है, जबकि केकेआर की टीम को आरआर पर मिली जीत के साथ एक स्थान का फायदा हुआ और वो 3 अंक के साथ 9वें पायदान पर पहुंच गई। वहीं, टॉप पर पंजाब की टीम 6 में से 5 मैच जीतकर +1.420 नेट रन रेट और 11 अंक के साथ मौजूद है।  


     

     

    image

    IPL 2026 Points Table Latest

    पंजाब ने लखनऊ को अपने घर में रौंदा

    पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करते हुए मौजूदा सीजन में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। प्रभसिमरन सिंह पहले ओवर में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने शानदार बैटिंग की, लेकिन वो शतक से चूक गए। प्रियांश ने 37 गेंद में 93 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।

    कोनोली ने 48 गेंद में 87 रन बटोरे और उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप बनी, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर महज 5 और नेहल 13 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस 29 रन बनाकर रनआउट हुए।लखनऊ की ओर से मणिमार सिद्धार्थ, प्रिंस यादव ने 2-2, जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन ने 1-1 विकेट लिया। 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी (Lucknow Super Giants) की ओर से मिचेल मार्श (28 गेंदों में 40, तीन चौके, दो छक्के) और आयुष बदोनी (21 गेंदों में 35, पांच चौके, एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। कप्तान ऋषभ पंत 43 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 9 गेंदों में महज 9 रन बनाए। एडन मार्करम 42  और मुकुल चौधरी नाबाद 21 रन बनाकर रहे। पंजाब के लिए मार्को यान्सेन ने दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहलन ने एक-एक विकेट चटकाया।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs LSG: 254 रन के रन चेज के दौरान क्‍यों ओपनिंग से की छेड़छाड़? Rishabh Pant ने लखनऊ की शर्मनाक हार के बाद किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- PBKS vs LSG Highlights: पंजाब ने IPL में रचा इतिहास, लखनऊ को थमाई शर्मनाक हार