Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Points Table: राजस्थान को पछाड़ RCB बनी नंबर-1, लखनऊ की लचर बल्लेबाजी ने डुबोई लुटिया

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 09:31 AM (IST)

    IPL Points Table 2026 Teams List: आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। आरसीबी की जीत से आरआर और पं ...और पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। Latest IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के गेंदबाजों के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज पूरी तरह असहाय नजर आए। 

    भुवनेश्वर कुमार (3/27) , रासिख डार (4/24) और जोश हेजलवुड (1/20) की तिकड़ी ने एलएसजी के बल्लेबाजों को सटीक लाइन लेंथ से परेशान किया और एडेन मार्करैम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से सजी एलएसजी की पूरी टीम 146 रन पर ढेर हो गई। 

    जीत के साथ नंबर-1 पोजीशन पर पहुंची आरसीबी

    आरसीबी की टीम को भी चिन्नास्वामी की धीमी पिच पर थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन विराट कोहली (49) और कप्तान रजत पाटीदार (29) ने शानदार बल्लेबाजी से आरसीबी ने 15.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली।

    आरसीबी की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की जीत की नींव उनके गेंदबाजों ने रखी थी। 

    युवा तेज गेंदबाज रासिख डार ने चार और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भले ही सिर्फ एक विकेट लिया, लेकिन पावरप्ले में उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने लखनऊ की कमर तोड़ दी।

    IPL Points Table Teams List

    आईपीएल 2026 की अंक तालिका में आरसीबी की टीम अपने 5 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक और +1.503 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। आरआर की टीम ने भी 5 से 4 मैच जीते है और 8 अंक उनके पास है, लेकिन उनका नेट रन रेट आरसीबी से कम +0.889 है।

    खबरें और भी

    लखनऊ को हराकर आरसीबी ने आरआर की टीम को दूसरे स्थान पर खिसका दिया। पंजाब किंग्स की टीम ने 4 में से 3 मैच जीते है और वो 7 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। उनका नेट रन रेट +0.720 का है। हैदराबाद की टीम 5 में से 2 मैच जीतकर 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांचवें स्थान, गुजरात की टीम छठे पायदान पर है।

    हार के बाद लखनऊ की टीम 7वें पायदान पर 4 अंक के साथ और -0.804 नेट रन रेट के साथ मौजूद है। सीएसके की टीम 8वें, एमआई की टीम 9वें और केकेआर की टीम आखिरी पायदान पर मौजूद है।

    पंत हुए चोटिल

    लखनऊ की पारी के दौरान सबसे बड़ा झटका कप्तान ऋषभ पंत का चोटिल होना रहा। हेजलवुड की गेंद उनके हाथ पर लगी, जिससे उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। बाद में वह लौटे जरूर, लेकिन ज्यादा योगदान नहीं दे सके। लखनऊ की ओर से मिशेल मार्श (40), आयुष बडोनी (38) और मुकुल चौधरी (39) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई। 

    147 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी जल्दी विकेट गिरने के बावजूद संभल गई। फिल साल्ट के आउट होने के बाद कोहली ने आक्रामक अंदाज में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 

    उन्होंने एक ओवर में चार चौके लगाकर दबाव पूरी तरह विपक्ष पर डाल दिया। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए, लेकिन तब तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। 

    इसके बाद पाटीदार ने दो छक्के लगातार जड़कर मैच को एकतरफा कर दिया। उन्होंने शमी और प्रिंस पर बड़े शाट्स खेलकर लक्ष्य को आसान बना दिया।

    यह भी पढ़ें- RCB vs LSG: बल्‍लेबाजों के लिए अबूझ पहेली बने क्रुणाल पांड्या, IPL में 'स्‍पेशल शतक' लगाकर हासिल की अनोखी उपलब्धि

    यह भी पढ़ें- RCB vs LSG Highlights: बेंगलुरु ने लगाया जीत का चौका, लखनऊ को हराकर प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची