Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Points Table: Virat Kohli के 9वें आईपीएल शतक से टॉप पर पहुंची आरसीबी, दो टीमों को तगड़ा नुकसान

    Updated: Thu, 14 May 2026 09:51 AM (IST)

    जीत के साथ, आरसीबी आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 16 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जिससे उनकी प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो गई है। ...और पढ़ें

    IPL 2026 Points Table में टॉप पर RCB

    IPL 2026 Points Table में टॉप पर RCB

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Points Table Updated: विराट कोहली (Virat Kohli 9th IPL Century) के 60 गेंद में 105 रन की नाबाद पारी की मदद से आरसीबी (RCB) ने केकेआर (KKR) को 6 विकेट से धूल चटाई। करीब 75 मिनट की बारिश के कारण मैच की शुरुआत भले ही देर से हुई थी, लेकिन रायपुर के शहीद वीर नायरण सिंह स्टेडियम में फैंस का इंतजार पूरी तरह सफल रहा।

    विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच और हाई प्रेशर वाली स्थिति में उनसे बेहतर बल्लेबाज शायद ही कोई हो। केकेआर पर मिली इस जीत के बाद आरसीबी ने अंक तालिका में एक बार फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

    कोहली के आईपीएल करियर का 9वां शतक और केकेआर के खिलाफ दूसरे शतक ने आरसीबी को टॉप पर पहुंचाया, जबकि प्वाइंट्स टेबल में केकेआर के साथ गुजरात टाइटंस को भी नुकसान झेलना पड़ा।

    IPL 2026 Points Table में टॉप पर RCB

    आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 16 अंक और +1.053 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस की टीम दूसरे पायदान पर एक स्थान के नुकसान के साथ खिसक गई। जीटी की टीम के पास 16 अंक है और उनका नेट रन रेट 0.551 का है।

    तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 अंक के साथ और 0.331 नेट रन रेट के साथ मौजूद है। पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। सीएसके की टीम 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। आरआर की टीम छठे, दिल्ली कैपिटल्स 7वें, केकेआर की टीम 8वें, मुंबई इंडियंस की टीम 9वें पायदान और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आखिरी पायदान पर मौजूद है। 

    खबरें और भी

    image

    Latest IPL 2026 Points Table

    प्लेऑफ में आरसीबी की जगह लगभग पक्की

    आरसीबी की जीत के साथ ही 12 मैचों में 16 अंक के साथ उनकी प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो गई है। घरेलू मैदान (बेंगलुरु और रायपुर) में खेले गए 7 मैच में से 6 मैच में उन्होंने जीत हासिल की।

    अब उनकी नजरें टॉप-2 में रहते हुए क्वालीफायर-1 में जगह बनाने पर होंगी, क्योंकि इसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल खेलती है। दूसरी ओर केकेआर के लिए प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल हो गई। उसके तीन मैच बाकी हैं और अगर वह तीनों भी जीत लेती है तो ज्यादा से ज्यादा उसके 15 अंक ही होंगे। ऐसे में उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बेहद कम है।

    यह भी पढ़ें- Ajinkya Rahane का छलका दर्द, RCB से मैच हारने के बाद विराट कोहली को बताया खतरनाक प्लेयर

    यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: 'विराट भैया को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं…', Kohli के लिए Rajat Patidar ने दिल खोलकर रखा