Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs GT Weather Report: बेंगलुरु-गुजरात मुकाबले का खेल बिगाड़ेगी बारिश? धर्मशाला में मौसम के मिजाज ने बढ़ाई टेंशन

    Updated: Mon, 25 May 2026 06:07 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच पहला क्वालीफायर मैच धर्मशाला में खेला जाना है। इस मुकाबले के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। ...और पढ़ें

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में अब लीग स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। प्लेऑफ में पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु और गुजरात ने टेबर पर टॉप-2 में फिनिश किया था और ऐसे में जिस टीम को जीत मिलेगी, वो सीधे फाइनल में एंट्री करेगी। मैच पूरा होने के लिए सबसे जरूरी है कि मौसम साफ रहे। आइए बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच

    आईपीएल 2026 में लीग स्टेज में टीमों ने 70 मुकाबलों में जंग की और उसके बाद चार टीमें प्लेऑफ के लिए तय हुई। इसमें बेंगलुरु, गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान शामिल है। बेंगलुरु ने सीजन में शानदार खेल दिखाया और 14 में से 9 मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए 18 अंकों के साथ टेबल टॉपर रही। गुजरात के भी उतने ही अंक थे लेकिन आरसीबी का नेट रन रेट बेहतर होने के कारण वे पहले स्थान पर बने रहे। बेंगलुरु अपना आखिरी मुकाबला हारकर यहां पहुंची है, जबकि गुजरात ने जीत की लय बरकरार रखी है।

    धर्मशाला में कैसा रहेगा मौसम?

    धर्मशाला का मैदान पहाड़ों पर स्थित है और इस वजह से यहां पर मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फैंस के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दिन बारिश की संभावना 25 प्रतिशत तक है। यहां पर अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। फिलहाल मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

    टॉस निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका

    धर्मशाला में टॉस भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यहां पर आईपीएल 2026 में कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 2 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। दूसरी पारी के दौरान ओस आने आने की संभावना होती है, जिससे गेंदबाजी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती हैं।

    खबरें और भी

    क्वालीफायर जीतने वाले को फाइनल में मिलेगी एंट्री

    पहली क्वालीफायर जीतने वाली टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी, जो 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम दूसरा क्वालीफायर खेलेगी, जहां उनका मुकाबला एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा।

    यह भी पढ़ें- टी20 में दोहरा शतक जमाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का है सपना

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर, भारतीय क्रिकेटर KL Rahul के पुराने साथी का हुआ निधन