Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोतल के कारण अंपायर पर चिल्ला पड़े रजत पाटीदार, कोच और दिनेश कार्तिक भी झल्लाए; Video हुआ वायरल

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 01:26 PM (IST)

    एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को आरसीबी का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से था। इस मैच में मेजबान टीम ने शानदार जीत हासिल की, लेकिन आरसीबी के कप्तान ...और पढ़ें

    HighLights

    1. रजत पाटीदार की हुई अंपायर से बहस

    2. कोच एंडी फ्लावर और दिनेश कार्तिक ने भी निकाला गुस्सा

    3. आरसीबी ने चेन्नई को दी मात

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने आईपीएल-2026 में अभी तक ठीक वैसा ही खेल दिखाया है जैसा एक मौजूदा विजेता और चैंपियन टीम दिखाती है। इस टीम ने गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में विरोधी टीमों की हालत खराब कर दी है। ताजा उदाहरण रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुआ मैच है। इसी मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार बीच मैदान पर अंपायर पर गुस्सा भी हो गए।

    सिर्फ कप्तान ही नहीं बल्कि आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक भी अंपायर पर झल्ला गए। इन तीनों के गुस्से का कारण एक बोतल थी। इस विवाद का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों को ये काफी मजाकिया लग रहा है।

    ये है कारण

    मामला तब का है जब आरसीबी की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और कप्तान रजत पाटीदार के साथ देवदत्त पडिक्कल मैदान पर थे। दोनों तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी ड्रिंक्स ब्रेक हुआ जिसमें फ्लावर और कार्तिक मैदान पर ड्रिंक्स लेकर अपने खिलाड़ियों के पास आए। इसी दौरान कोच और बल्लेबाजी कोच पाटीदार से बात कर रहे थे कि अचानक तीनों का गुस्सा अंपायर पर निकल पड़ा।

    दरअसल, फ्लावर और कार्तिक अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए जिन बोतलों में ड्रिंक्स लेकर आए थे उनमें से एक अंपायर ने ले ली थी और उससे पीने लगे थे। अचानक से रजत ने ये देख लिया और उन्होंने फ्लावर-कार्तिक से कहा कि ये क्या हो रहा है। फिर तीनों अंपायर की तरफ आए और उनसे गुस्से में बात करने लगे। अंपायर ने तुरंत बोतल वापस कर दी। तीनों का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया जो देखने में काफी फनी लग रहा था, लेकिन मैदान पर ये एक गंभीर मुद्दा नजर आ रहा है। मैदान पर खिलाड़ियों के लिए अलग ड्रिंक्स आती हैं और अंपायरों के लिए अलग।

    खबरें और भी

     

    आरसीबी के बल्लेबाजों ने मचाया धमाल

    जहां तक मैच की बात है तो ये आरसीबी के बल्लेबाजों के नाम रहा। पडिक्कल ने 29 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी की थी, लेकिन बाद में स्पीड पकड़ी। उनसे पहले फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।

    अंत में टिम डेविड और रजत पाटीदार ने तो गजब का तूफान मचाया। दोनों ने मिलकर कुल 14 छक्के मारे। पाटीदार ने 19 गेंदों पर एक चौका और छह छक्कों की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने 25 गेंदों पर तीन चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। इन पारियों के दम पर आरसीबी ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 250 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके सामने चेन्नई की टीम 207 रनों पर ढेर हो गई।

    यह भी पढ़ें- 'दर्दनाक, मानसिक रूप से परेशान', आईपीएल से संन्‍यास लेने पर R Ashwin ने किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए जी का जंजाल बने आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड