Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs GT Qualifier 1: गुजरात से भिड़ंत से पहले डरा रहे Virat Kohli के प्लेऑफ आंकड़े,आरसीबी फैंस की बढ़ी टेंशन

    Updated: Tue, 26 May 2026 01:47 PM (IST)

    आरसीबी आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंच गई है और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की उम्मीद कर रही है। आज जीटी से क्वालिफायर मैच में भिड़ने से पहले विराट कोहल ...और पढ़ें

    Virat Kohli के प्लेऑफ रिकॉर्ड्स डरा रहे

    Virat Kohli के प्लेऑफ रिकॉर्ड्स डरा रहे

    HighLights

    1. RCB vs GT:आरसीबी का आज जीटी से सामना

    2. धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

    3. विराट कोहली के प्लेऑफ के डरावने आंकड़ों ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Stats: पिछले सीजन में पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद वो चेहरे पर मुस्कान, खुशी और विराट कोहली के ट्रॉफी को पकड़ने वाले पल आरसीबी फैंस के दिलों और दिमाग में आज भी ताजा है। अब आरसीबी की टीम एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उनकी नजरें होगी कि वो बैक-टू-बैक आईपीएल का खिताब जीते। 

    मौजूदा सीजन में 14 मैचों में से 9 मैच में जीत हासिल करने और 18 अंक के साथ +0.078 नेट रन रेट के साथ आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

    आरसीबी की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ विराट कोहली का रहा, जो मौजूदा सीजन में बल्ले से शानदार फॉर्म में रहे और उनसे उम्मीद होगी कि वो प्लेऑफ में भी उसी मोमेंटम को बरकरार रखें। आज आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से क्वालिफायर-1 मैच में धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होना है, लेकिन इस मैच से पहले एक स्टैट जो आरसीबी फैंस को परेशान कर रहा है, वो है प्लेऑफ में कोहली के आंकड़े।

    Virat Kohli के प्लेऑफ रिकॉर्ड्स डरा रहे

    दरअसल, अपने आईपीएल करियर में 281 मैच खेलने वाले विराट कोहली ने प्लेऑफ में आरसीबी के लिए 16 मैच खेले है और उन्होंने 25 की औसत से 357 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121.42 का रहा है। उनके नाम प्लेऑफ मैचों में दो अर्धशतक और ए डक भी शामिल है।

    कोहली आईपीएल के पहले सीजन 2008 से आरसीबी का हिस्सा है और अभी तक वो इसी टीम के लिए आईपीएल में खेलते हैं। 2008 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं करने के बाद आरसीबी की टीम ने पहली बार 2009 में प्लेऑप का टिकट कटाया था, जब उन्होंने सीएसके को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन डेक्कन चार्जर्स से खिताब मैच में उन्हें हार मिली थी। 

    खबरें और भी

    अब आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मैच में गुजरात टाइटंस से खिलाफ मैच में विराट कोहली पर एक बार फिर सबकी नजरें होने वाली है। आइए एक नजर डालते है आईपीएल प्लेऑफ में कोहली के आंकड़ो पर।

    तारीख ग्राउंड स्कोर विपक्षी टीम पारी
    23 मई 2009    जोहान्सबर्ग   24* CSK 2
    24 मई 2009  जोहान्सबर्ग    7 डेक्कन चार्जर्स 2
    21 अप्रैल 2010 डीवाई पाटिल  9 एमआई 1
    24 मई 2011 वानखेड़े 70   सीएसके 1
    27 मई 2011 चेन्नई  8 एमआई 1
    28 मई 2011   चेन्नई 35  सीएसके 1
    20 मई 2015 पुणे  12 सीएसके 1
    22 मई 2015  रांची 12 सीएसके 2
    24 मई 2016  बेंगलुरु 0 गुजरात लायंस  2
    29 मई 2016  बेंगलुरु 54 एसआरएच  2
    6 नवंबर 2020  अबु धाबी 6 एसआरएच  1
    25 मई 2022  ईडन गार्डन्स 25 एलएसजी 1
    27 मई 2022  अहमदाबाद  7 आरआर 1
    22 मई 2024  अहमदाबाद 33  आरआर  1
    29 मई 2025 न्यू चंडीगढ़ 12 पीबीकेएस 2
    3 जून 2025  अहमदाबाद 43 पीबीकेएस 1

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Qualifiers, RCB vs GT: बिना कोई गेंद खेले ही आरसीबी जीतेगी आईपीएल 2026 का खिताब? बन रहा गजब का समीकरण

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Qualifier-1 Live Streaming: फ्री में फैंसे कैसे देख सकते हैं RCB vs GT का मैच? नोट करें डिटेल्स

    70