Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Qualifier-1 Live Streaming: फ्री में फैंसे कैसे देख सकते हैं RCB vs GT का मैच? नोट करें डिटेल्स

    Updated: Tue, 26 May 2026 05:00 AM (IST)

    आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 मैच 26 मई को आरसीबी और जीटी के बीच धर्मशाला में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    IPL 2026 Qualifier-1 Live Streaming: फ्री में फैंसे कैसे देख सकते हैं RCB vs GT का मैच?

    IPL 2026 Qualifier-1 Live Streaming: फ्री में फैंसे कैसे देख सकते हैं RCB vs GT का मैच?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs GT Qualifier-1 Live Streaming: IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और अब सभी की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं। प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने वाली आरसीबी और जीटी की टीमें क्वालीफायर-1 में आमने-सामने होंगी।

    ये मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे IPL 2026 के फाइनल में जगह बना लेगी, ऐसे में जानते हैं RCB vs GT क्वालीफायर-1 मैच फैंस कैसे, कब और कहां देख सकते है?

    RCB vs GT Qualifier 1 कब खेला जाएगा?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का क्वालीफायर-1 मैच 26 मई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

    IPL 2026 का पहला क्वालीफायर RCB vs GT मैच कहां खेला जाएगा?

    आरसीबी बनाम जीटी का आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा।

    RCB vs GT मैच की टाइमिंग क्या है?

    RCB vs GT क्वालीफायर-1 भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार और जीटी कप्तान शुभमन गिल शाम 7 बजे मैदान पर उतरेंगे।

    RCB vs GT मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

    IPL 2026 क्वालीफायर-1 का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्थ के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    दोनों टीमों ने कैसे किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई?

    RCB ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम दूसरे नंबर पर रही। अब दोनों टीमों के पास फाइनल में सीधी एंट्री का मौका होगा। हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा।

    खबरें और भी

    RCB vs GT की संभावित प्लेइंग-11

    आरसीबी- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।

    जीटी- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

    यह भी पढ़ें- Kohli से लड़ाई के बाद Travis Head की पत्नी को मिली गालियां? परिवार और दोस्तों को भी बनाया निशाना

    यह भी पढ़ें- Axar Patel ने DC के बाहर होने के बाद बताया कौन है IPL 2026 की सबसे मजबूत टीम, RCB को इग्नोर कर किया हैरान