Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kohli से लड़ाई के बाद Travis Head की पत्नी को मिली गालियां? परिवार और दोस्तों को भी बनाया निशाना

    Updated: Mon, 25 May 2026 12:25 PM (IST)

    Travis Head की पत्नी जेसिका हेड ने खुलासा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को ऑनलाइन गालियों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ...और पढ़ें

    कोहली विवाद पर Travis Head की पत्नी का बड़ा खुलासा

    कोहली विवाद पर Travis Head की पत्नी का बड़ा खुलासा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Travis Head Wife: आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बन चुका है। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने खुलासा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को कोहली से हुई तीखी नोकझोंक के बाद ऑनलाइन गालियों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

    जेसिका ने ये भी कहा कि ये सब देखकर उन्हें साल 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद का समय याद आ गया है, जब ट्रेविस हेड ने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ 137 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। 

    कोहली विवाद पर Travis Head की पत्नी का बड़ा खुलासा

    दरअसल, ट्रेविस हेड की वाइफ जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत में कहा कि ये सब उन्हें 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हुई घटना की याद दिला रहा है। उस मुकाबले में ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ मैच जिताऊ शतक लगाया था।

    उन्होंने कहा,

    “ऐसा लग रहा है जैसे वर्ल्ड कप के बाद वाली चीजें फिर से दोहराई जा रही हैं। सुबह उठते ही सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज आ रहे थे। हम ठीक हैं, लेकिन अब दोस्तों और परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है।”

    खबरें और भी

    जेसिका हेड ने खिलाड़ियों और उनके परिवारों को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खेल में जुनून होना अच्छी बात है, लेकिन लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि खिलाड़ियों के पीछे उनका परिवार भी होता है।

    उन्होंने कहा,

    “हर खेल में अब मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया व्यवहार को लेकर गंभीर बातचीत की जरूरत है। खिलाड़ियों के पीछे असली लोग और परिवार होते हैं। उम्मीद है लोग एक-दूसरे के प्रति थोड़ा सम्मान और संवेदनशीलता दिखाएंगे।”

    कोहली-हेड के बीच हुआ क्या था?

    ये पूरा मामला सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेले गए मैच के दौरान शुरू हुआ। रन चेज के समय मैदान पर कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कुछ बातचीत हुई, जिसने पूरा माहौल बदल दिया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेड ने कोहली से आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर कुछ कहा था। इसके जवाब में विराट ने कथित तौर पर मजाकिया अंदाज में उन्हें खुद गेंदबाजी करने के लिए कहा।

    मुकाबले के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव खत्म होता नहीं दिखा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दावा किया गया कि पोस्ट मैच हैंडशेक के दौरान हेड ने विराट से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोहली आगे बढ़ गए। गौरतलब है कि 2023 वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद भी जेसिका हेड ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- कोहली को आक्रामक शैली बनाए रखने में आनंद आता है, ट्रेविस हेड से विवाद के बाद विराट को मिला इस दिग्‍गज का साथ

    यह भी पढ़ें- Virat Kohli IPL Controversies: पहली बार नहीं लड़े हैं विराट कोहली, लंबी है विवादों की लिस्ट; कोच से भी ले चुके हैं पंगा