Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: मिनटों में बिके RCB vs SRH मैच के टिकट, फैंस का फूटा गुस्सा; मैनेजमेंट पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 09:43 PM (IST)

    आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच के टिकट मंगलवार शाम 4 बजे बिक्री के लिए खु ...और पढ़ें

    आरसीबी और हैदराबाद मैच के टिकट बिके

    आरसीबी और हैदराबाद मैच के टिकट बिके

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले सीजन का पहला मैच मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। ये मैच 28 मार्च को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के टिकटों की बिक्री मंगलवार शाम 4 बजे शुरू हुई और कुछ ही देर में सारे टिकट बिक गए।

    हालांकि, कई फैंस ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि टिकट पहले ही बिक चुके थे जिससे कई लोगों को टिकट नहीं मिले। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 40,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस मैदान पर आईपीएल मैचों की मेजबानी का संकट था जो अब दूर हो गया। हालांकि, आरसीबी यहां अपने पांच ही लीग मैच खेलेगी।

    कुछ ही लोग हुए सफल

    जैसे ही टिकट बिक्री शुरू हुई फैंस ने टिकट खरीदने शुरू किए। फैंस पहले से ही लॉगइन करके बैठे थे और इसी कारण कुछ ही देर में सभी उपलब्ध टिकट बिक गए। हालांकि, कुछ ही लोगों को टिकट मिल पाए जबकि कई फैंस निराश रह गए। इस मैच के टिकटों की कीमत 3,750 से लेकर 47,000 तक है। कई लोगों ने एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया। कई लोगों ने लिखा कि सीटों पर मिनटों में ही सोल्ड आउट लिखा आ रहा था। कुछ फैंस ने बताया कि जब वह पेमैंट करने वाले थे तभी उनको कंफर्म बुकिंग का न होने का पता चला।

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक यूजर ने लिखा, "आरसीबी के टिकट बेचने की क्या जरूरत है जब फैंस के सामने बुक करने के लिए सीट ही नहीं है? मैंने ठीक चार बजे लॉगइन किया और चार बजकर एक मिनट पर टिकटों की बिक्री शुरू हो गई और मुझे ये देखने को मिला। ये हमेशा होता है। मैं इससे तंग आ गया हूं।"

    खबरें और भी

    मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

    कुछ ही लोगों को टिकट मिले जबकि अधिकतर खाली हाथ रहे। कुछ ने कहा कि टिकटों का एक हिस्सा पहले से ही वीआईपी लोगों के लिए तय था। वहीं कई लोगों ने टिकटों की काली बाजारी की बात कही।

    यह भी पढ़ें- IPL कप्तानों के साथ BCCI की खास मीटिंग, क्या हट जाएगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम?

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: रिंकू सिंह को KKR ने दिया तोहफा, मैदान के अंदर बड़ा कारनामा करता दिखेगा अलीगढ़ का 'कोहिनूर'