Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: रिंकू सिंह को KKR ने दिया तोहफा, मैदान के अंदर बड़ा कारनामा करता दिखेगा अलीगढ़ का 'कोहिनूर'

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 08:26 PM (IST)

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए रिंकू सिंह को उप-कप्‍तान बनाया है। केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. रिंकू सिंह को केकेआर ने उप-कप्‍तान बनाया

    2. 2018 में केकेआर से जुड़े थे रिंकू सिंह

    3. केकेआर अपने पहले मैच में मुंबई से भिड़ेगा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कोलकाता नाइटराइडर्स ने मंगलवार को रिंकू सिंह को आईपीएल 2026 के लिए उप-कप्‍तान बनाया है। घरेलू क्रिकेट में लीडरशिप अनुभव को ध्‍यान में रखते हुए 28 साल के रिंकू सिंह को फ्रेंचाइजी ने बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी।

    रिंकू सिंह आगामी सीजन में अजिंक्‍य रहाणे के उत्‍तराधिकारी बनकर मैदान संभालेंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर ने कोलकाता में हुए नाइट्स अनप्‍लग्‍ड 3.0 कार्यक्रम में कहा, 'फ्रेंचाइजी में सभी की तरफ से मुझे रिंकू सिंह को टीम का उप-कप्‍तान बनाने की घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है। रिंकू सिंह 2018 में केकेआर से जुड़े और तब से टीम के नियमित सदस्‍य हैं।'

    बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

    रिंकू पर बड़ी जिम्‍मेदारी

    रिंकू सिंह बेशक अपनी पावर हिटिंग और मैच फिनिशिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आगामी सीजन में उन पर टीम को चौथी बार चैंपियन बनाने की बड़ी जिम्‍मेदारी होगी। अजिंक्‍य रहाणे की गैरमौजूदगी में रिंकू सिंह टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

    उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू को घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्‍ताक अली टी20 ट्रॉफी और यूपी टी20 लीग में कप्‍तानी का अनुभव हासिल है। देखना दिलचस्‍प होगा कि आगामी सीजन में रिंकू अपनी लीडरशिप से फैंस और फ्रेंचाइजी को प्रभावित करने में कामयाब हो पाते हैं कि नहीं।

    खबरें और भी

    रिंकू का आईपीएल करियर

    याद दिला दें कि आईपीएल 2025 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने केकेआर के लिए सात सीजन में कुल 59 मैच खेले, जिसमें 4 अर्धशतकों की मदद से 1099 रन बनाए। उनकी औसत 30.53 की रही जबकि स्‍ट्राइक रेट 145.18 का रहा। रिंकू सिंह को तब लाइमलाइट मिली, जब उन्‍होंने यश दयाल की गेंदों पर लगातार पांच छक्‍के जड़कर केकेआर को जीत दिलाई थी।

    यह भी पढ़ें: KKR, IPL 2026 Swot Analysis: खिताब का 'चौका' लगा पाएगा KKR! इस बार क्‍या है टीम की ताकत और कमजोरी?

    यह भी पढ़ें: IPL की ऑल टाइम फेवरेट टॉप-10 पारियां, फैंस इन्‍हें भुलाए नहीं भूल पाएंगे! क्‍या आपकी पसंदीदा पारी भी है शामिल?