Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Retention SRH: ऑरेंज आर्मी ने हेनरिक क्लासेन को किया रिटेन, इन 8 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 06:19 PM (IST)

    सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन को रिटेन कर सभी को हैरान कर दिया है। इससे पहले खबरें आई थीं कि SRH ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन को रि ...और पढ़ें

    सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन और रिलीज लिस्ट।

    सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन और रिलीज लिस्ट।

    HighLights

    1. सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को किया रिटेन

    2. ईशान किशन भी टीम के साथ बने रहेंगे

    3. SRH 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अहम कदम हेनरिक क्लासेन को रिटेन करना है, जो उनका सबसे महंगा खिलाड़ी है। साथ ही उनकी बल्लेबाजी लाइन-अप का एक अहम हिस्सा है। दूसरी ओर, उन्होंने एडम जम्पा और राहुल चाहर की लेगस्पिन जोड़ी के साथ-साथ साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर को रिलीज कर दिया है।

    शनिवार, 15 नवंबर को SRH ने अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। टीम ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें भारतीय तेज गेंदबाज शमी को लखनऊ के साथ ट्रेड कर दिया। वहीं, फिनिशर अभिनव मनोहर को भी टीम से रिलीज कर दिया है। अब उनके पास 25.5 करोड़ का पर्स बचा है।

    सनराइजर्स के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट-

    रिटेन किए गए खिलाड़ी- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर शरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कमिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जिशान अंसारी

    रिलीज किए गए खिलाड़ी- अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी (ट्रेड), सिमरनजीत सिंह, राहुल चहर, एडम जम्पा

    बचा हुआ पर्स- 25.5 करोड़ रुपये

    यह भी पढे़ं- DC Retentions List: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 'टॉप गन' को किया रिलीज, नजटराजन टीम में बरकरार; देखें पूरी लिस्ट

    खबरें और भी