IPL 2026: छोटी उम्र में ही दिखने लगी थी Sameer Rizvi की क्रिकेट प्रतिभा, यूं बने ‘रैना 2.0’
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर समीर रिजवी ने बचपन से ही क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाई। उनके मामा और कोच तनकीब अख्तर ने उन्हें प्रशिक्षित किया। 2011 में ...और पढ़ें

Sameer Rizvi की संघर्ष की कहानी
अमित तिवारी, जागरण मेरठ। Sameer Rizvi IPL 2026। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले आईपीएल सीजन में अंतिम जीत और वर्तमान सीजन में पहले जीत से आगाज कराने वाले क्रिकेट समीर रिजवी में क्रिकेट प्रतिभा छोटी उम्र में ही प्रकट होने लगी थी। समीर जो अपने क्रिकेटर मामा तनकीब अख्तर के साथ क्रिकेट मैदान में समय बिताते थे, कब गेंद को लपकने लगे, इसका किसी को अंदाजा नहीं था।
Sameer Rizvi की संघर्ष की कहानी
वर्ष 2011 में यूपी और सौराष्ट्र के बीच एक रणजी मैच के दौरान बाउंड्री के बाहर फील्डिंग करते समय यूपी के तत्कालीन कप्तान सुरेश रैना की नजर समीर पर पड़ी और उन्होंने उनकी प्रशंसा की। इस प्रशंसा ने तनकीब को समीर का कोच बनने के लिए प्रेरित किया।
मेरठ के अमरौली और बड़ा गांव में रहने वाले तनकीब खुद एक क्रिकेटर थे। कक्षा 12वीं के बाद, उन्होंने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए शहर में अपनी बड़ी बहन के पास रहने का निर्णय लिया।
तनकीब छावनी स्थित गांधी बाग क्रिकेट मैदान में खेलने जाते थे और 2007-08 में उन्होंने गांधी बाग क्रिकेट अकादमी में कोचिंग शुरू की। समीर भी छोटी उम्र से उनके साथ मैदान पहुंच जाते थे और उनका अधिकांश समय क्रिकेट मैदान पर ही बीतता था।
धीरे-धीरे समीर की फील्डिंग में निपुणता बढ़ने लगी और तनकीब ने उनकी ट्रेनिंग शुरू की। तनकीब ने बताया कि समीर ने अंडर-14 आयु वर्ग के पहले ही मैच में शतक जड़कर यूपीसीए के चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। 6 दिसंबर 2003 को मेरठ में जन्मे समीर दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं।
खबरें और भी
अंडर-19 विश्व कप टीम के लिए मजबूत दावेदार होने के बावजूद चयन न होना उनके लिए एक बड़ा झटका था। हालांकि उन्होंने निराश होने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित रखा। समीर को उनके खेलने के अंदाज के कारण ‘दाएं हाथ का सुरेश रैना’ भी कहा जाता है।
16 साल की उम्र में 2020 में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी पदार्पण करने वाले समीर आज सफेद गेंद के क्रिकेट में एक निडर मध्यक्रम फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें- LSG vs DC: पंत संग वायरल वीडियो के बाद आया संजीव गोयनका का रिएक्शन, बोले- 'कहानी अभी बाकी है...'
यह भी पढ़ें- LSG vs DC: क्या ऋषभ पंत अब बतौर ओपनर ही उतरेंगे? हार के बाद कप्तान ने किया बड़ा खुलासा