Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LSG vs DC: पंत संग वायरल वीडियो के बाद आया संजीव गोयनका का रिएक्शन, बोले- 'कहानी अभी बाकी है...'

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 04:12 PM (IST)

    लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत, कोच जस्टिन लैंगर और टीम के ओनर संजीव गो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली के खिलाफ लखनऊ को 6 विकेट से मिली हार

    2. समीर रिजवी ने लगाया अर्धशतक

    3. पंत, लैंगर और गोयनका के बीच हुई बहस

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के खिलाफ इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत, कोच जस्टिन लैंगर और ओनर संजीव गोयनका के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया, जिसके बाद तीनों के बीच स्टेडियम में बातें हो रही थी। ऐसा लग रहा था कि पंत गुस्से में कुछ कह रहे हों।

    बुधवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी थी। वे 141 रनों पर सिमट गए थे और डीसी को जीत के लिए 142 रनों का लक्ष्य मिला था। दिल्ली ने मैच को 4 विकेट के नुकसान पर जीत लिया और सीजन का शानदार अंदाज में आगाज किया। दिल्ली ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की शानदार साझेदारी ने उन्हें मुकाबले में जीत दिलाई।

    ऋषभ पंत, जस्टिन लैंगर और संजीव गोयनका के बीच बहस

    लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए मिचेल मार्श के 35 और अब्दुल समद के 36 रनों की बदौलत 141 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार शुरूआत की और पावरप्ले में दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर तोड़ते हुए 26 रनों पर 4 विकेट हासिल कर लिए। हालांकि, इसके बाद एलएसजी के गेंदबाज एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए समीर रिजवी ने कमाल की बैटिंग की।

    रिजवी ने 47 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा स्टब्स भी 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ दिल्ली ने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच में हार के बाद स्टेडियम में गोयनका, लैंगर और पंत एक साथ दिखाई दिए। तीनों के बीच तीखी बहस हो रही थी और ऐसा लग रहा था कि कप्तान ऋषभ कुछ समझाने की कोशिश कर रहे थे। फैंस को इससे 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार की याद आ गई।

    खबरें और भी

    2024 में भी केएल राहुल के साथ हुई थी बहस

    आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे, जिसे हैदराबाद ने 9.4 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया था। मैच में हार के बाद टीम के मालिक गोयनका गुस्से में उस समय के कप्तान केएल राहुल से बात करते दिखे थे। इसी कारण राहुल ने लखनऊ को छोड़ने का फैसला किया था और अब दिल्ली के लिए खेल रहे हैं।

    संजीव गोयनका का रिएक्शन

    गोयनका ने अपने एक्स पर लिखा, "यह लंबा सीजन है। इस तरह के मोमेंट कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे टीम और कप्तान पर भरोसा है कि वे जवाब देंगे। फैंस ने इकाना स्टेडियम में जो समर्थन दिखाया, उसके लिए धन्यवाद। हम मजबूती के साथ वापसी करेंगे। इस सीजन लखनऊ की कहानी अभी लिखी जानी बाकी है।"

    यह भी पढ़ें- 28 साल बाद भारत ने कर दिखाया, देशवासियों को दिया सेलिब्रेशन का अनूठा मौका; वो पल कभी नहीं भूल पाएंगे

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच मचा कोहराम, सेंट्रल कॉन्‍ट्रैक्‍ट में नहीं मिली जगह तो दिग्‍गज बल्‍लेबाज ने लिया संन्यास