यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL Auction 2024: Rovman Powell पर राजस्थान रॉयल्स ने की पैसों की बारिश, ऑक्शन में नीलाम होने वाले बने पहले खिलाड़ी
IPL Auction 2024 Rovman Powell आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये है ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Auction 2024 Rovman Powell: आईपीएल 2024 के लिए दुबई में मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया है। ऑक्शन में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी रोमन पॉवेल नीलाम होने वाले पहले खिलाड़ी बने। पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.4 करोड़ में खरीदा। रोमन पॉवेल का बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये था।
क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार था, जिसमें 333 प्लेयर्स पर बोली लगने वाली है। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं।
77 स्लॉट के लिए मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये हैं। सभी टीमें कुल मिलकर 77 स्लॉट के लिए खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। गुजरात टाइटंस के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ और लखनऊ के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये हैं।
रोमन पॉवेल ऑक्शन में नीलाम होने वाले पहले खिलाड़ी
रोमन पॉवेल इस मिनी नीलामी में सबसे पहले नीलाम होने वाले खिलाड़ी बने। रोमन पॉवेल का बेस प्राइज 1 करोड़ बेस प्राइस था। रोमन पावेल को लेकर कोलकाता और राजस्थान के बीच जमकर लड़ाई हुई। अंत में राजस्थान की टीम ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा।
पॉवेल के आने से राजस्थान का मिडिल ऑर्डर और मजबूत हुआ है। शिमरन हेटमायर भी टीम में मौजूद हैं। राइली रूसो का बेस प्राइज दो करोड़ रुपये था। इस खिलाड़ी पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। वह नीलामी में नहीं बिके।