Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025 Mitchell Starc: कोलकाता ने नहीं दिया स्टार्क का साथ दिल्ली ने स्टार्क को दिल्ली ने 11.75 करोड़ में खरीदा

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 04:31 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पिछले साल आईपीएल में छा गए थे। फ्रेंचाइजियों ने उनके लिए जमकर बोली लगाई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्ह ...और पढ़ें

    मिचेल स्टार्क को मिली नई टीम, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
    मिचेल स्टार्क को मिली नई टीम, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

    HighLights

    1. IPL Auction: मिचेल स्टार्क ने अभी तक आईपीएल के सिर्फ तीन सीजन ही खेले है
    2. IPL Auction: मिचेल स्टार्क पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स की विजयी टीम का हिस्सा रहे थे
    3. IPL Auction: इस बार दिल्ली के लिए खेलेंगे स्टार्क

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तूफानी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पिछले साल जब आईपीएल नीलामी में उतरे थे तो करोड़पति बने थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। कोलकाता को उन्होंने विजेता भी बनाया, लेकिन रिटेन नहीं किया और इसी कारण स्टार्क को IPL 2025 Mega Auction में उतरना पड़ा था। स्टार्क को लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच में लड़ाई होना तय मानी जा रही थी और हुआ भी ऐसा ही। स्टार्क के लिए आखिरी बोली लगाई दिल्ली कैपिटल्स लगाई और उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

    2 करोड़ की बेस प्राइस साथ उतरे मिचेल स्टार्क के लिए शुरुआत में कोलकाता और मुंबई इंडियंस ने लड़ाई लड़ी। छह करोड़ तक मुंबई ने बोली लगाई इसके बाद दिल्ली की टीम बोली में कूद गई। हालांकि, कोलकाता ने बोला जारी रखी। इस बीच कोलकाता ने बोली छोड़ दी और आरसीबी बीच में आ गई। दिल्ली ने लगातार स्टार्क के लिए बोली जारी रखी। दिल्ली ने 11.75 करोड़ की बोली लगा उन्हें अपने साथ जोड़ा।

    यह भी पढ़ें- IPL Auction 2025 LIVE: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर, पंजाब ने 26.75 करोड़ में खरीदा

    खेले सिर्फ तीन सीजन

    स्टार्क ने आईपीएल में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है। वह सिर्फ तीन सीजन ही खेले हैं। 2014 और 2015 में लगातार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए खेलने वाले स्टार्क फिर आईपीएल में लंबे समय तक नहीं दिखे थे। 2018 में उन्हें कोलकाता ने खरीदा था, लेकिन बाद में उन्होंने नाम वापस ले लिया था। हालांकि, 2024 में स्टार्क ने आईपीएल में वापसी की और इस टीम के लिए खेले। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने जब सनराइजर्स हैदराबाद को हराया तो स्टार्क ने फाइनल में शानदार गेंदबाजी की।

    ऐसा रहा है आईपीएल करियर

    सिर्फ तीन सीजनों में स्टार्क ने कुल 40 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 51 विकेट लिए हैं। स्टार्क का बेस्ट आईपीएल सीजन 2015 का रहा है। इस सीजन उन्होंने 13 मैचों में 20 विकेट लिए थे। 2014 में उन्होंने 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे। अपने पहले आईपीएल सीजन में यानी 2014 में स्टार्क ने 14 मैच खेले थे और 14 विकेट लिए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- PBKS squad for IPL 2025 Live: श्रेयस अय्यर बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, PBKS ने इतने करोड़ रुपये में खरीदा