Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025 Rishabh Pant: पंत बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी, मिनटों में तोड़ा श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड, इस टीम ने खोल दी तिजोरी

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 04:42 PM (IST)

    ऋषभ पंत को लेकर ये तय माना जा रहा था कि उनके ऊपर पैसों की बारिश हो सकती है और हुआ भी ऐसा ही। 2016 से दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुर ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत को मिली नई टीम, लखनऊ में आएंगे नजर
    ऋषभ पंत को मिली नई टीम, लखनऊ में आएंगे नजर

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत IPL 2025 Mega Auction का बड़ा नाम थे। ये तय था कि पंत को लेकर फ्रेंचाइजियों में अच्छी खासी जंग देखने को मिल सकती है। पंत इस समय भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़ा नाम हैं और उन्हें देश का भविष्य माना जाता है। 2016 से आईपीएल करियर शुरू करने वाले पंत शुरू से ही दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे थे। लेकिन इस बार उन्हें नई टीम मिली। पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उनके लिए 27 करोड़ की कीमत अदा की है।

    पंत को लेकर शुरुआत से लखनऊ, आरसीबी ने लड़ाई लड़ी। 11.50 की बोली तक ये दोनों ही बोली में थे, लेकिन अचानक से हैदराबाद इसमें कूद गई और उसने पंत की बोली बढ़ा दी। लखनऊ और हैदराबाद फिर पंत के लिए लड़ने लगे। दोनों हार मानने के मूड में नहीं थे। लखनऊ ने 20.75 करोड़ की बोली लगाई और इस कीमत में वह उसे खरीदने वाली थी लेकिन दिल्ली ने आरटीम का यूज किया। लखनऊ ने आरटीम के लिए 27 करोड़ की कीमत रखी और दिल्ली ने ये बात नहीं मानी। इस तरह पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025 Mitchell Starc: कोलकाता ने नहीं दिया स्टार्क का साथ दिल्ली ने स्टार्क को दिल्ली ने 11.75 करोड़ में खरीदा

    दिल्ली से खास नाता

    साल 2016 में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे पंत तब से चर्चा में हैं। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत की अंडर-19 टीम ने 2016 के वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। पंत उस टीम का हिस्सा थे। यहीं से पंत सुर्खियों में आ गए। पंत का नाम जब आईपीएल नीलामी में आया तो इस तूफानी बल्लेबाज को लेने के लिए फ्रेंचाइजियों में होड़ लग गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 1.90 करोड़ रुपये में पंत को अपने साथ जोड़ा।

    अपने पहले ही सीजन में पंत ने तूफानी बल्लेबाजी का वो जलवा दिखाया की देखने वाले हैरान रह गए। नतीजा ये रहा कि साल 2018 में जब नीलामी हुई तो दिल्ली ने पंत के लिए आठ करोड़ की कीमत अदा की जो बढ़ते-बढ़ते 2022 में 16 करोड़ की हो गई। इस बीच पंत ने अपना नाम विश्व क्रिकेट में स्थापित कर दिया था। साल 2020 में दिल्ली पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची। अगले सीजन उसके कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए तो पंत को कप्तान बनाया गया। इसके बाद पंत ही कप्तान रहे।

    खबरें और भी

    दिल्ली ने दिया खास सम्मान

    30 दिसंबर 2022। ये वो तारीख है जो पंत कभी नहीं भूल सकते। दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते हुए पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया। पंत बुरी तरह से घायल हुए। एक साल क्रिकेट से दूर रहे। आईपीएल-2023 में नहीं खेले। दिल्ली ने उनको खास सम्मान दिया और उनके नाम की जर्सी ड्रेसिंग रूम में टांग दी। अगले साल यानी आईपीएल-2024 में पंत ने वापसी की। बतौर कप्तान दिल्ली के साथ उनका कार्यकाल अच्छा नहीं रहा और शायद यही कारण रहा कि पंत को दिल्ली ने रिटेन नहीं किया।

    पंत का प्रदर्शन

    पंत का आईपीएल में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने अभी तक कुल 111 मैच खेले हैं जिनमें 35.31 की औसत और 148.93 की स्ट्राइक रेट से कुल 3284 रन बनाए हैं। पंत ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में एक शतक और 18 अर्धशतक जमाए हैं। उनका बेस्ट आईपीएल सीजन साल 2018 का रहा था। इस साल उन्होंने 684 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

    यह भी पढे़ं- IPL 2025 Auction: Jos Buttler पर लगी बड़ी बोली, गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपये से भर से झोली