यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2025 Rishabh Pant Net Worth: मेगा नीलामी के बाद ऋषभ पंत की नेटवर्थ में हो गया गजब का इजाफा, जानिए कितनी बढ़ गई संपत्ति
भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत विश्व क्रिकेट का बड़ा नाम है। मैदान पर वह जितनी चर्चा में रहते हैं मैदान के बाहर भी उतनी ही सुर्खियां बटोरते हैं। ब्रां ...और पढ़ें

HighLights
- ऋषभ पंत क्रिकेट के अलावा विज्ञापनों में से भी जमकर कमाई करते हैं
- ऋषभ पंत इस बार आईपीएल में नई टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे
- आईपीएल 2018 से आईपीएल खेल रहे हैं और तब से दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही थे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम इंडिया का भविष्य माना जाता है। वह जिस अंदाज में बल्लेबाज करते हैं और विकेट के पीछे जितने चुस्त रहते हैं, उससे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। पंत ब्रांड वेल्यू के हिसाब से भी बड़ा नाम है और यही कारण है कि सालों तक दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें नहीं छोड़ा। इस बार दिल्ली ने उन्हें रिटेन नहीं किया तो आईपीएल 2025 की मेगी नीलामी में -- ने उन्हें खरीद लिया। इसी के साथ उनकी नेटवर्थ में भी काफी इजाफा हुआ है।
एक अनुमान के मुताबिक 2024 तक पंत की नेटवर्थ लगभग 100 करोड़ रुपये है। पंत क्रिकेट से तो जमकर कमाई करते ही हैं, लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए भी वह जमकर कमाई करते हैं। आईपीएल-2025 में पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की कीमत में खरीदा और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें जो कीमत मिली है उससे उनकी नेटवर्थ में इजाफा होना तय है।
ऐसे होती है पंत की कमाई
पंत को बीसीसीआई से ग्रेड बी केंद्रीय अनुबंध मिला है और इससे उनका हर साल 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा। एक टेस्ट मैच खेलने के लिए उन्हें 15 लाख रुपये, एक वनडे के 6 लाख रुपये और एक टी20 मैच के 3 लाख रुपये कमाते हैं। आईपीएल में वह 2016 से खेल रहे हैं और शुरू से ही दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। शुरुआत में तो पंत को इस फ्रेंचाइजी ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2018 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें आठ करोड़ रुपये दिए और 2022 में 16 करोड़ रुपये देकर खरीदा। आईपीएल से वह तकरीबन 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं।
पंत भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा चेहरा हैं और इसलिए उनके पास ब्रांड्स की कमी नहीं है। वह एडिडास, जेएसडब्ल्यू, ड्रीम11, रियलमी, कैडबरी और जोमाटो के लिए एड करते हैं। यहां से भी पंत जमकर कमाई करते हैं।
.jpeg)
घर और कार
पंत के दिल्ली और रुड़की में दो घर हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 2 करोड़ रुपये और 1 करोड़ रुपये के लगभग है। पंत के पास उनके पास लग्जरी कारें भी हैं। पंत ऑडी A8 (1.3 करोड़ रुपये), फोर्ड मस्टैंग (लगभग 2 करोड़ रुपये), और मर्सिडीज बेंज GLE (2 करोड़ रुपये तक) के मालिक हैं।