RR vs MI Weather: केकेआर-पीबीकेएस मैच जैसा हाल तो नहीं होगा? आज के IPL मैच से पहले जान लीजिए गुवाहाटी का मौसम
Today's IPL Match Rain Chances: आज आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुवाहाटी में होगा। आरआर अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी ...और पढ़ें

Guwahati Rain Chances: गुवाहाटी के मौसम का ताजा हाल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR vs MI Weather Today's IPL Match: आईपीएल 2026 के 13वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से होना है। ये मुकाबला गुवाहाटी के एसीए बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। आरआर की टीम अपने दोनों शुरुआती मैच जीतने के बाद अब अपने जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी, जबकि एमआई की टीम दो में से एक मैच जीतकर अब वापस ट्रैक पर लौटने के इरादे से मैदान पर कदम रखेगी।
वहीं, हर किसी की नजरें एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर होगी, जो पिछले मैच में अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल नहीं पाए थे और उनकी टीम को 6 विकेट से हार मिली थी। हालांकि, हार्दिक ने अभ्यास शुरू किया, जिससे उनकी वापसी की संभावना मजबूत बन गई, लेकिन मैच से पहले फैंस को जो डर सता रहा है वो है बारिश का, क्योंकि आईपीएल 2026 के 12वें मैच केकेआर बनाम पीबीकेएस का मैच बारिश से रद हुआ। ऐसे में क्या आरआर बनाम एमआई का मैच में कहीं बारिश खलल तो नहीं डालेगी, आइए जानते हैं गुवाहाटी का मौसम।
Guwahati Rain Chances: गुवाहाटी के मौसम का ताजा हाल
गुवाहाटी (Guwahati Rain IPL) में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है और उमस भरे मौसम की उम्मीद है। जैसे-जैसे दिन बढ़ आ रहा है बारिश और गरज की भारी संभावना हो रही है। हालांकि, राहत की बात ये है कि शाम होते-होते बारिश की संभावना घटकर करीब 14% रह सकती है।
दिन भर तापमान 18°C से 28°C के बीच रहेगा। उमस का स्तर काफी ज्यादा (82%) रहने वाला है, जिससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर, दिन में बारिश खेल बिगाड़ सकती है, लेकिन शाम 5 बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है, जो मैच की परिस्थितियों को प्रभावित कर सकती है।
खबरें और भी
अगर बारिश के कारण मैच रद हुआ तो क्या होगा?
आईपीएल 2026 के लीग स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे (Reserve Day) नहीं रखा गया है। अगर मैच आज नहीं हो पाया, तो इसे दोबारा किसी और दिन नहीं कराया जाएगा। मैच का नतीजा निकलने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। 5-5 ओवर के मैच के लिए खेल शुरू होने का आखिरी समय रात 10:50 बजे है। हालांकि, आईपीएल नियमों के अनुसार बारिश की स्थिति में एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलता है। इस लिहाज से, मैच शुरू करने के लिए आखिरी डेडलाइन रात 11:50 बजे तक हो सकती है। अगर मैच पूरी तरह धुल जाता है, तो केकेआर बनाम पीबीकेएस मैच की तरह दोनों टीमों (RR और MI) को 1-1 अंक बांट दिया जाएगा।
बता दें कि आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब मैच बारिश की वजह से रद करना पड़ा हो। ऐसा साल 2009 में हुआ था, जब आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था।
RR vs MI: दोनों टीमें इस प्रकार-
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डिकाक, दानिश मालेवार, राबिन मिंज, रयान रिकल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कोर्बिन बाश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरैल, डोनोवन फरेरा, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।