Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL Winners List: MI-CSK सबसे सफल टीम, 2008 से 2025 तक आईपीएल विजेताओं की पूरी लिस्ट

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 05:10 PM (IST)

    आईपीएल की सबसे सफल टीम सीएसके और एमआई है, जिन्होंने अब तक कुल 5-5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। आइए जानते हैं साल 2008 से 2025 तक हर सीजन कौन-सी टीम च ...और पढ़ें

    IPL Winners List: कौन कब-कब बना चैंपियन?

    IPL Winners List: कौन कब-कब बना चैंपियन?

    HighLights

    1. साल 2008 से 2025 तक आईपीएल जीतने वाली टीमों के नाम

    2. 5-5 बार मुंबई और चेन्नई 5 बार बन चुके चैंपियन

    3. साल 2025 में आरसीबी ने पंजाब को हराकर जीता था खिताब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Winners List 2008 to 2025: आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का ओपनिंग मैच खेला जाना है। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    पिछले साल आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार ये खिताब अपने नाम किया था। अब आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में जानते हैं आईपीएल के इतिहास में अब तक कौन कितनी बार चैंपियन बन चुका है या कौन सी टीम किस साल आईपीएल का खिताब जीती है। आइए एक नजर डालते हैं 2008 से लेकर 2025 तक के आईपीएल विनर टीमों की लिस्ट।

    IPL Winners List: कौन कब-कब बना चैंपियन?

     

    साल विजेता उपविजेता
    2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स
    2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
    2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस
    2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
    2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स
    2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
    2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स XI पंजाब
    2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
    2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
    2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट
    2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद
    2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
    2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स
    2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    2022 गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स
    2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस
    2024 कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
    2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स

     

    मुंबई इंडियंस और सीएसके 5-5 बार बन चुके चैंपियन

    आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हैं, जिन्होंने 5-5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। इन दो टीमों के अलावा केकेआर की टीम ने तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। 

    बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले सीजन (2008) में सीएसके को हराकर खिताब जीता था। उसके बाद आज तक टीम ये ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।

    यह भी पढ़ें- अब उम्र नहीं, तैयारी मायने रखती है… खेल की दुनिया में 'टीनएज टैलेंट' क्यों मचा रहा धमाल?

    यह भी पढ़ें- IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी


    खबरें और भी