Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संजू सैमसन के आने से बदलेगी चेन्नई सुपर किंग्स की तस्वीर, फायदे में रहेंगे ऋतुराज गायकवाड़; पूर्व खिलाड़ी ने बताया भविष्य

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 06:27 PM (IST)

    इरफान पठान ने कहा है कि संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में आने से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को फायदा होगा। संजू को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया गया है ...और पढ़ें

    संजू सैमसन इस साल चेन्नई के लिए खेलेंगे

    संजू सैमसन इस साल चेन्नई के लिए खेलेंगे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की सबसे बड़ी खरीद अगर कोई है तो वो हैं संजू सैमसन। दाएं हाथ के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया है। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने कहा है कि संजू के आने से चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को फायदा होगा।

    संजू अभी तक राजस्थान की कप्तानी कर रहे थे। इस सीजन चेन्नई ने रवींद्र जडेजा और सैम करन के साथ उन्हें ट्रेड किया है। हाल ही में इस खिलाड़ी ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब दिलाने में भी मदद की थी और इसी कारण संजू इस समय चर्चाओं को केंद्र बने हुए हैं।

    धोनी और संजू से मिलेगी मदद

    चेन्नई की कप्तानी गायकवाड़ के हाथों में है। बीते सीजन चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि, गायकवाड़ पूरे सीजन नहीं खेले थे। पठान का मानना है कि संजू के आने से गायकवाड़ को अपने आप को जाहिर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, "संजू सैमसन के सीएसके में आने से गायकवाड़ को अपने आप को थोड़ा और जाहिर करने में मदद मिलेगी। हमने उन्हें एक लीडर के तौर पर उभरते हुए देखा है। आईपीएल में टीम की कप्तानी करना और साथ में एमएस धोनी की विरासत को आगे ले जाना आसान काम नहीं है। ये आपके करियर की सबसे मुश्किल चीजों में से एक है, लेकिन धोनी के समर्थन और संजू की मदद से गायकवाड़ को फायदा होगा।"

    भविष्य की तैयारी कर रही है फ्रेंचाइजी

    पठान ने साथ ही कहा है कि चेन्नई फ्रेंचाइजी भविष्य की तैयारी कर रही है। टीम ने इस साल युवा खिलाड़ियों पर दांव खेला है जबकि फ्रेंचाइजी अनुभवी नामों को अपने साथ जोड़ने और उनको बनाए रखने के लिए जानी जाती थी।

    खबरें और भी

    पठान ने कहा, "पहले चेन्नई की सफलता का राज था कि वह अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा करते थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी एप्रोच बदली है और वह युवा खिलाड़ियों की तरफ जा रहे हैं। वह भविष्य की तैयारी भी कर रहे हैं। टीम में अभी भी शानदार खिलाड़ी हैं जिनमें डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे और सरफराज खान के नाम हैं। मैं देखना चाहता हूं कि इस सीजन ये क्या करते हैं।"

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: पिछले साल की कसक पूरी करेंगे ये खिलाड़ी, तूफानी वापसी को तैयार 5 धुरंधर

    यह भी पढ़ें- 'IPL 2026 में धोनी आखिरी बार पीली जर्सी में नजर आएंगे', 19वें सीजन से पहले दिग्‍गज क्रिकेटर ने MSD पर दिया बयान