विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईशान किशन ने दोहरा शतक ठोक छेड़ दी ऋषभ पंत के साथ 'जंग', सेलेक्टर्स ने बांधी कमर की पेटी!

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:31 PM (IST)

ईशान किशन ने दलीप ट्ऱॉफी में शानदार दोहरा शतक जमाया है और इसी के साथ उन्होंने ऋषभ पंत की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।

ईशान किशन ने बढ़ाई पंत की टेंशन

ईशान किशन ने बढ़ाई पंत की टेंशन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईशान किशन इन दिनों शानदार फॉर्म में है। उनका बल्ला इंटरनेशनल से लेकर घरेलू क्रिकेट में लगातार चल रहा है। इसी के दम पर उन्होंने भारत की टी20 टीम में कमबैक किया था और भारत को विश्व विजेता बनाया था। अब ईशान ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक जमाया है और इसी के साथ ऋषभ पंत को सीधी चुनौती दे डाली है।

ईशान दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम का सामना फाइनल में साउथ जोन से है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन सोमवार को ईशान ने शतक जमा दिया। इसी के साथ उन्होंने पंत के साथ लड़ाई का बिगुल भी बजा दिया।

पंत को खतरा

दरअसल, ऋषभ पंत भारत की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन हालिया दौर में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक चला नहीं है। इससे भी ज्यादा उनके खेलने के अंदाज और परिपक्वता पर सवाल खड़े हुए हैं और ऐसा उनके गलत, गैरजिम्मेदाराना रवैये से आउट होने के तरीकों के कारण हुआ है। इस बीच ईशान ने अपने बल्ले से हर फॉर्मेट में दमदार खेल दिखाया है। वह टी20 में तो टीम इंडिया में पैठ बना चुके हैं और अब उनकी नजरें टेस्ट टीम में पंत की जगह पर टिकी हैं।

अगर ईशान लाल गेंद से इसी तरह की बल्लेबाजी करते रहे तो वो दिन दूर नहीं है जब वह टेस्ट में पंत की जगह ले लें। ईशान के इस दोहरे शतक से पंत को भी टेंशन हुई होगी और सेलेक्टर्स का ध्यान भी उनकी तरफ गया होगा।

खेल चुके हैं टेस्ट

पंत जब कार एक्सीडेंट के कारण चोटिल थे तब ईशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू कर लिया था। वह अभी तक भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उनके बल्ले से तीन पारियों में कुल 78 रन निकले हैं जिसमें से एक अर्धशतक है। ईशान ठीक पंत की तरह के ही बल्लेबाज हैं यानी आक्रामक, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में रुककर खेलने की काबिलियत भी नजर आती है जो पंत में नहीं दिखती है। यही एक और कारण है कि सेलेक्टर्स ईशान को पंत की जगह देने के बारे में सोच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026: कप्तान ईशान किशन का डबल धमाल, दलीप ट्रॉफी में ठोका पहला दोहरा शतक

यह भी पढ़ें- DuleepTrophy: चेपक में 14 साल बाद फिर इतिहास दोहराने उतरेगी पूर्वी क्षेत्र की टीम, ईशान किशन पर नजरें