Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026 में ईशान किशन करेंगे ओपनिंग! संजू सैमसन ने खुद मारी 'पैर पर कुल्हाड़ी'

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 10:50 PM (GMT+05:30)

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वॉर्म-अप मैच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पारी की शुरुआत ...और पढ़ें

    ईशान किशन

    ईशान किशन

    HighLights

    1. ईशान किशन ने वॉर्म-अप मैच में 53 रन बनाए

    2. संजू सैमसन का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक रहा

    3. किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओपनिंग कर सकते हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वॉर्म-अप मैच खेला गया। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए खुद की तैयारियों को परखने का ये बेहतरीन मौका था। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, इस मुकाबले में भारत के लिए संजू सैमसन को ओपनिंग करने का मौका नहीं मिला।

    भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे। किशन ने इस मुकाबले में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और संजू सैमसन के लिए वर्ल्ड कप में खेलने की राह को और भी मुश्किल बना दिया।

    ईशान किशन की धमाकेदार पारी

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में ईशान किशन टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आए। किशन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर ही अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने 20 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया गया। इससे पहले किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मैच में शतक लगाया था, उस मुकाबले में वे नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।

    किशन का वॉर्म-अप मैच में ओपनिंग करना सामान्य बात नहीं हो सकती है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में किशन के शतक लगाने के बाद उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि किशन ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए संजू की जगह ओपनिंग कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    संजू सैमसन का खराब प्रदर्शन

    संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज के दौरान मौके मिले लेकिन वे एक भी मुकाबले में अपना प्रभाव नहीं डाल सके। संजू ने कीवी टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में मात्र 44 रन बनाए। ऐसे में अब वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, तो ऐसे में भारत फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी के साथ विश्व कप में उतरना चाहेगा।

    यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में कभी नहीं हुआ ऐसा... अफगानी बल्‍लेबाजों ने 38 साल में पहली बार पलटी रिकॉर्ड्स बुक

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से बांग्लादेश के हटने से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की राह हुई आसान