IND vs NZ: ईशान किशन तीसरे T20I से भी हो सकते हैं बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिल सकता है।
-1792853390935_m.webp)
ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 से पहले भारत के लिए बुरी खबर आई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन वेलिंगटन में होने वाले मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिल सकता है।
इंडिया टुडे के मुताबिक दाएं पैर की मांसपेशियों से परेशान चल रहे ईशान तीसरे मैच तक फिट नहीं हो पाएंगे। इस वजह से उनका खेलना मुश्किल है।
ईशान बाहर, वैभव के पास एक और मौका
ईशान दूसरे मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह नंबर तीन पर वैभव को खेलने का मौका मिला था। हालांकि, वो कुछ खास नहीं कर पाए। वैभव सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
हालांकि, वैभव को अब एक और मौका मिल सकता है। 27 अक्तूबर को वेलिंगटन में होने वाले मुकाबले में वैभव अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेंगे और टीम को सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कराने को देखेंगे।
भारत सीरीज में 2-0 से आगे
भारतीय टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 70 और बेवन जैकब्स ने 58 रनों की पारी खेली थी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। मगर इसके बाद तिलक वर्मा की 26 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिक निभाई। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ सातवें विकेट के लिए नाबाद 69 रन जोड़े।
भारत ने आखिरी ओवर में एक गेंद रहते मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। तिलक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब भारत की नजर वेलिंगटन में होने वाले मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।