Ishan Kishan को पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेलने का मिला इनाम, सोशल मीडिया की दुनिया ने दिया नया नाम
भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला गरजा। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद भी ईशान दबाव में नहीं आए और उन्होंने तेज ...और पढ़ें

ईशान ने लगाया अर्धशतक।
HighLights
ईशान किशन ने बनाए 77 रन
सैम अयूब ने ईशान को किया बोल्ड
टूर्नामेंट में उनका दूसरा अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला गरजा। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद भी ईशान दबाव में नहीं आए और उन्होंने अपना नेचुरल गेम खेलना जारी रहा। दूसरे छोर पर तिलक उनका साथ दे रहे थे। ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
ईशान ने 192.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और बाउंड्री की लाइन लगा दी। ईशान ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को आड़े हाथों लिया। बिहार के ईशान ने 40 गेंदें खेलीं और 77 महत्वपूर्ण रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 बेहतरीन छक्के जड़े। टी20 विश्व कप 2026 में ईशान का यह दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 61 रन जड़ दिए थे।
7⃣7⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
4⃣0⃣ Deliveries
🔟 Fours
3⃣ Sixes
What an incredible knock from Ishan Kishan! 🙌 💪
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/P4rtxCNkdb
इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद से ही ईशान का बल्ला आग उगल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 215 रन बनाए थे। इसके बाद ही तय हो गया था कि टी20 विश्व कप में संजू सैमसन नहीं ईशान किशन भारत के विकेटकीपर होंगे। ईशान किशन को लगातार तूफानी पारी के चलते एक खास इनाम मिला है। सोशल मीडिया की दुनिया ने ईशान को नया नाम दिया है। ईशान को अब फैंस पॉकेट डायनामाइट बुला रहे हैं।
Opposition was prepared for Abhishek and Tilak but Ishan Kishan came out of Syllabus, he scored 90 % of 1st 10 overs 💥💥💥
— | S ɪ ᴍ ʙ ᴀ | ⭐⭐ (@Spirit_Simba) February 15, 2026
Pocket Dynamo for a reason @ishankishan51 🔥🔥pic.twitter.com/PAfzF7tJeK
यह भी पढ़ें- Ind vs Pak: ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की खटिया खड़ी की, चौके-छक्के की बरसात करके जड़ी रिकॉर्ड फिफ्टी