विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी, इंडिया-ए में होगी बुमराह और पंत की एंट्री; इस दिन मैदान पर लौटेंगे दोनों स्टार

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:53 PM (IST)

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारत-ए टीम में वापसी कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह-ऋषभ पंत

जसप्रीत बुमराह-ऋषभ पंत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत-ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में खेले जाने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलते हुए देखा जा सकता है। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के विरुद्ध आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में और दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से एक दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। बुमराह और पंत न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी के लिए फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अभ्यास कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत चोट पर कर रहे काम

पंत शुक्रवार को इस सेंटर पहुंचे थे, जबकि बुमराह सोमवार को टीम से जुड़े। बुमराह का सीओई में अभ्यास खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले पूरी की जाने वाली अनिवार्य रिटर्न-टू-प्ले प्रक्रिया का हिस्सा है। उनके एक नवंबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद है। इस तेज गेंदबाज ने अक्टूबर की शुरुआत में जापान में हुए एशियाई खेलों में भारत की ओर से आखिरी बार खेला था, जहां टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।

ईरानी कप के दौरान ऋषभ पंत को लगी थी चोट

इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज और न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर खेले जा रहे टी-20 अंतरराष्ट्रीय तथा वनडे मुकाबलों से आराम दिया गया था। दूसरी ओर, पंत अक्टूबर के पहले सप्ताह में ईरानी कप के दौरान लगी साइड स्ट्रेन की चोट से उबर रहे हैं।

उस टूर्नामेंट में उन्होंने शेष भारत की कप्तानी करते हुए जम्मू-कश्मीर के विरुद्ध टीम को जीत दिलाई थी। चोट के कारण उन्हें दिल्ली के रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले और न्यूजीलैंड ए के विरुद्ध पहले दो अनौपचारिक टेस्ट से बाहर रहना पड़ा।

यह भी पढ़ें- IPL 2027 के लिए नीलामी के दिन का हुआ एलान, क्रिकेटर्स और फैंस की सांसें एक समय पर दो जगह अटकी होगी

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार वापसी के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में रहे बेअसर, तीसरे T20I से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया 'गुरुमंत्र'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।