Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL: चोटिल जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, आकिब नबी को मिली जगह

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:56 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आकिब नबी को जगह मिली है ...और पढ़ें

    आकिब नबी को मिली टीम इंडिया में जगह

    आकिब नबी को मिली टीम इंडिया में जगह

    HighLights

    1. श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

    2. आकिब नबी को मिली जगह

    3. श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को टीम में चुना गया है। बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

    बुमराह को इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान चोट लग गई थी और फिर वह बेंगलुरू स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गए थे। वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और इसलिए उन्हें बाहर कर दिया गया।

    बीसीसीआई ने दी जानकारी

    बीसीसीआई ने अपने बयान में लिखा है, "जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और इसी कारण वह श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।"

    बीसीसीआई ने नबी के नाम का एलान करते हुए लिखा, "मेंस सेलेक्शन कमेटी ने बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर आकिब नबी को चुना है। जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है।"

     

    ऐसा है शेड्यूल

    भारत को श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच होगा। इससे पहले टीम इंडिया तीन दिन का अभ्यास मैच खेलेगी जो सात से नौ अगस्त के बीच होगा। टीम इंडिया चार तारीख को श्रीलंका के लिए रवाना होगी।

    नबी ने जम्मू-कश्मीर को 2025-26 का रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने इस सीजन कुल 60 विकेट अपने नाम किए थे। वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया-ए टीम का भी हिस्सा थे। लंबे समय से उनको सेलेक्ट न किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ind vs SL Test Series: भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे साई सुदर्शन या नहीं? जानिए ताजा अपडेट