RR vs MI: Jasprit Bumrah की 'हैट्रिक' के बाद हारी मुंबई इंडियंस, 8 साल बाद बना यह अनचाहा रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से शिकस्त दी। ...और पढ़ें
-1775643092406_m.webp)
जसप्रीत बुमराह को नहीं मिली सफलता।
HighLights
राजस्थान ने 27 रन से जीता मुकाबला
यशस्वी जायसवाल ने ठोके 77 रन
वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी से चूक गए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से शिकस्त दी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित यह मैच 11-11 ओवर का खेला गया। इस मैच में मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला। बुमराह लगातार तीसरे मैच में विकेट लेने में असफल रहे। ऐसे में उन्होंने अनचाही हैट्रिक बना ली है।
8 साल बाद हुआ ऐसा
बुमराह के शानदार टी20 करियर में ऐसा कम ही देखने को मिला है। 8 साल बाद ऐसा हुआ है जब दिग्गज तेज गेंदबाज ने लगातार 3 टी20 में विकेट न लिए हों। उनके पूरे टी20 करियर में केवल चौथी बार यह घटना हुई है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुमराह ने 3 ओवर में 10.70 की इकोनामी से 32 रन दिए। उन्होंने 273 टी20 मैचों में 6.92 की इकॉनमी से 345 विकेट लिए हैं। यह लगभग 1.26 विकेट प्रति मैच है। आईपीएल में बुमराह ने 148 मैचों में 7.26 की इकॉनमी से 183 विकेट लिए हैं।
2016 में IPL में हुआ ऐसा
बुमराह ने आखिरी बार आईपीएल 2016 में लगातार 3 मैच में कोई सफलता प्राप्त नहीं की थी। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (4-0-35-0), आरसीबी (4-0-28-0) और पंजाब (2-0-13-0) के खिलाफ यह प्रदर्शन किया था। वह 2017/18 में टी20 इंटरनेशनल मैचों में और उससे पहले 2014 के आईपीएल सीजन में ऐसा कर चुके थे।
वैभव-यशस्वी का गरजा बल्ला
- मुकाबले की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की आक्रमक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बना दिए।
- यशस्वी 32 गेंदों पर 77 रन बनाकर नाबाद रहे। साथ ही वैभव ने 14 गेंदों पर 39 रन की अहम पारी खेली।
- दोनों के बीच 30 गेंदों पर 80 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी ने राजस्थान की जीत तय कर दी।
- जवाब में मुंबई टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी।
- वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा।
- इसके बाद सूर्यवंशी ने उसी ओवर में एक और छक्का लगाकर न सिर्फ दिग्गज गेंदबाज को, बल्कि मैदान पर मौजूद सभी दर्शकों को भी चौंका दिया।
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi अगले सीजन में Mumbai Indians के लिए खेलेंगे? पूर्व भारतीय क्रिकेटर के पोस्ट ने मचाई सनसनी