टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, एशिया कप और एशियाई खेलों से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स
भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को 3 अगस्त को इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में 'सदर्न ब्रेव' के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी।

प्रतिका रावल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को 3 अगस्त को इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में 'सदर्न ब्रेव' के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी। अब उन्हें UAE में होने वाले विमंस एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। बेंगलुरु में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में BCCI की मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद उनकी चोट की गंभीरता का पता चला।
प्रतिका रावल टीम में
सबसे छोटे फॉर्मेट में 131 मैच खेल चुकीं रोड्रिग्स का बाहर होना भारत की आने वाले टूर्नामेंट्स की तैयारियों के लिए एक बड़ा झटका है। UAE में एशिया कप शुरू होने में अब दो हफ्ते बचे हैं। महिला चयन समिति ने एशिया कप के लिए रोड्रिग्स की जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया है।
हाल ही में इंडिया ए टीम में अहम भूमिका निभाने के बाद रावल की भारतीय टीम में वापसी हुई है। महिला एशिया कप 28 अगस्त से शुरू हो रहा है। भारत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 14, 2026
Jemimah Rodrigues ruled out of Asia Cup and Asian Games; Pratika Rawal named replacement for the Asia Cup.
Details 🔽 #TeamIndia | #ACC | #WomensAsiaCup2026https://t.co/gxlBv04Fpj
एशिया कप के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।
A look at #TeamIndia's squad for the upcoming ACC Women's Asia Cup 2026 🙌#ACC | #WomensAsiaCup2026 pic.twitter.com/a7fVxTjMMI
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 14, 2026

