विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विमंस एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण 'द हंड्रेड' से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स

Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:46 PM (IST)

भारत की स्‍टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स

जेमिमा रोड्रिग्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की स्‍टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी फ्रेंचाइजी 'सदर्न ब्रेव' ने शनिवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड में खेलते समय 25 साल की खिलाड़ी को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई।

उनकी जगह सदर्न ब्रेव टीम में ऑलराउंडर चार्ली नॉट को शामिल किया गया है। रोड्रिग्स सदर्न ब्रेव के मिडिल ऑर्डर का अहम हिस्सा रही हैं। उन्‍होंने छह पारियों में 35.75 की औसत और 131.19 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए।

28 अगस्‍त से एशिया कप

महिला T20 एशिया कप 28 अगस्त से शुरू होने वाला है, जिसमें टूर्नामेंट के पहले मैच में हांगकांग का मुकाबला थाईलैंड से होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना 5 सितंबर को करेगी।

अगर रोड्रिग्स को एशिया कप में हिस्सा लेना है, तो हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए उनके पास एक महीने से भी कम समय है। अगर रोड्रिग्स समय पर फिट नहीं हो पाती हैं, तो यस्तिका भाटिया और प्रतिका रावल को भारत की T20I टीम में वापस बुलाए जाने पर विचार किया जा सकता है।

 

 

8 टीमों के बीच टक्‍कर

विमंस एशिया कप 2026 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक होगा। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच टक्‍कर होगी। इन टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान के अलावा थाईलैंड और हांगकांग चीन है।
वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया टीम है। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम सेमीफाइनल का टिकट कटाएंगी। सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर वहीं फाइनल 13 सितंबर को होगा। 2024 में हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

  • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, हांगकांग चीन
  • ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई, इंडोनेशिया

विमंस एशिया कप 2026 का शेड्यूल

  • 28 अगस्त: थाईलैंड बनाम हांगकांग- रात 8:00 बजे
  • 29 अगस्त: श्रीलंका बनाम यूएई - रात 8:00 बजे
  • 30 अगस्त: भारत बनाम थाईलैंड - रात 8:00 बजे
  • 31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम इंडोनेशिया - रात 8:00 बजे
  • 1 सितंबर: पाकिस्तान बनाम थाईलैंड - रात 8:00 बजे
  • 2 सितंबर: श्रीलंका बनाम इंडोनेशिया - रात 8:00 बजे
  • 3 सितंबर: भारत बनाम हांगकांग - रात 8:00 बजे
  • 4 सितंबर: यूएई बनाम इंडोनेशिया - रात 8:00 बजे
  • 5 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान - रात 8:00 बजे
  • 6 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - रात 8:00 बजे
  • 7 सितंबर: पाकिस्तान बनाम हांगकांग - रात 8:00 बजे
  • 8 सितंबर: बांग्लादेश बनाम यूएई - रात 8:00 बजे
  • 10 सितंबर: सेमीफाइनल 1 (A1 Vs B2) - रात 8:00 बजे
  • 11 सितंबर: सेमीफाइनल 2 (B1 Vs A2) - रात 8:00 बजे
  • 13 सितंबर: फाइनल - रात 8:00 बजे

यह भी पढ़ें- 5 सितंबर को भारत और पाकिस्‍तान की होगी भिड़ंत, ACC ने एशिया कप का पूरा शेड्यूल किया जारी