Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 सितंबर को भारत और पाकिस्‍तान की होगी भिड़ंत, ACC ने एशिया कप का पूरा शेड्यूल किया जारी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:55 PM (IST)

    Women's Asia Cup 2026 Schedule Announced: महिला एशिया कप 2026 के लिए एसीसी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे का सा ...और पढ़ें

    इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

    इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त से लेकर सितंबर तक फैंस को क्रिकेट का फुल डोज मिलेगा। एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। दुबई में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भी जंग देखने को मिलेगी। भारत-पाक सिर्फ मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देते हैं, जिससे फैंस को भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार रहता है।

    इस बार का महिला एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 सितंबर से होगी, जहां थाईलैंड और हांगकांग की टीम एक-दूसरे का सामना करेंगी। फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। एक बार फिर टीम इंडिया अपना दबदबा बनाए रखने के लिए मैदान पर उतरेगी।

    भारत-पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप में होगी जंग

    महिला एशिया कप 2026 में भारत अपने अभियान का आगाज 30 अगस्त से करेगा, जहां वो थाईलैंड का सामना करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतिक्षित मैच 5 सितंबर को खेला जाएगा। महिला एशिया कप की बात करें, तो यहां पर भी भारत का दबदबा देखने को मिलता है। टीम इंडिया ने 13 में से 12 मैचों में जीत हासिल की है। टी20 फॉर्मेट में तो भारत ने 6 में से 6 मैच जीते हैं। अब इस टूर्नामेंट में भारत इसे 7-0 करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

    टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें शामिल हैं। अंक तालिका में टॉप-2 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान थाईलैंड और हांगकांग की टीम शामिल है। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया को रखा गया है।

    खबरें और भी

    महिला एशिया कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल

    • भारत बनाम थाईलैंड, 30 अगस्त 2026
    • भारत बनाम हांगकांग, 3 सितंबर 2026
    • भारत बनाम पाकिस्तान, 5 सितंबर 2026

     

    भारतीय टीम श्रीलंका से लेना चाहेगी बदला

    भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में श्रीलंका महिला के खिलाफ बदला लेने के इरादे से उतरेगी। दरअसल, 2024 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जहां पर श्रीलंका महिला टीम ने जीत हासिल की थी। उन्होंने पहली बार महिला एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। श्रीलंका अगर इस बार फाइनल में पहुंचती है, तो टीम इंडिया उन्हें हराना चाहेगी।

    यह भी पढ़ें- 'भुवी-शमी को शामिल करो', वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड को लेकर अगरकर-गंभीर को पूर्व दिग्गज ने दिया सीधा संदेश

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर यशस्वी जायसवाल को आई रोहित शर्मा की याद, हिटमैन के लिए खास पोस्ट किया शेयर