Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भुवी-शमी को शामिल करो', वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड को लेकर अगरकर-गंभीर को पूर्व दिग्गज ने दिया सीधा संदेश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:24 PM (IST)

    आकाश चोपड़ा ने विश्व कप 2027 के लिए मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के चयन पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि शमी रेस में आगे हैं क्योंकि वे लगातार फर् ...और पढ़ें

    भुवनेश्वर कुमार-मोहम्मद शमी

    भुवनेश्वर कुमार-मोहम्मद शमी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्व कप 2027 में अभी एक साल से अधिक का समय है लेकिन इसको लेकर चर्चा अभी से ही शुरू हो गई है। टीम के स्क्वाड को लेकर लगातार पूर्व दिग्गज अपनी राय दे रहे हैं। कुछ सीनियर खिलाड़ियों को लेकर बहस जारी है, जिसमें मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं। शमी को लगातार सेलेक्टर्स द्वारा नजरअंदाज किया जाना हॉट टॉपिक बना हुआ है।

    भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि भुवी ने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है। हालांकि, वे लिस्ट ए क्रिकेट या फिर फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। इसकी वजह से उनका चयन होना थोड़ा मुश्किल है। चोपड़ा का मानना है कि शमी रेस में बने हुए हैं और वे लगातार फर्स्ट क्लास मैच भी खेल रहे हैं।

    भुवनेश्वर कुमार का चयन होना मुश्किल

    पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "भुवनेश्वर के खिलाफ एक चीज जाती है। मुझे वो बहुत पसंद हैं और मैं चाहता हूं कि वे दोबारा भारत के लिए खेलें। हालांकि, अगर आप रणजी नहीं खेलते हैं, तो आपका वर्कलोड बहुत कम हो जाता है। विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ ही मैच होते हैं। वनडे क्रिकेट में आपको 10 ओवर गेंदबाजी करनी होती है और 50 ओवर तक फील्डिंग करनी होती है।"

    चोपड़ा ने चयनकर्ताओं को सुझाव दिया है कि अगर भुवी उनके प्लान का हिस्सा हैं, तो उन्हें वनडे क्रिकेट में तुरंत वापस लाना चाहिए। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने का कहना है कि विश्व कप में एक साल का समय है और हर मैच बहुत जरूरी है। गौरतलब हो कि तेज गेंदबाज ने आखिरी बार कोई रणजी मैच जनवरी 2024 में खेला था। इसके अलावा वे 2023 में लिस्ट ए मैचों में खेलते हुए आखिरी बार दिखे थे।

    खबरें और भी

    चोपड़ा ने शमी को रेस में बताया आगे

    भुवनेश्वर और शमी की तुलना करते हुए पूर्व बल्लेबाज का कहना है कि शमी इस रेस में आगे हैं। उन्होंने कहा, "शमी के लिए भी चीजें उसी तरह हैं। वे रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए 37 विकेट ले चुके हैं और अब दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में शमी इस रेस में थोड़ा आगे हैं। हालांकि, सच्चाई ये भी है कि अगर आईपीएल में दोनों के आंकड़े देखें, तो भुवनेश्वर काफी आगे हैं।"

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर यशस्वी जायसवाल को आई रोहित शर्मा की याद, हिटमैन के लिए खास पोस्ट किया शेयर

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को हराने के लिए इंग्लैंड ने खेला बड़ा दांव, 4 खिलाड़ियों की वापसी; Joe Root को मिली कमान